छत्तीसगढ़ बनेगा भाजपा का अभेद्य दुर्ग…बैठक में नेताओं ने कहा…कार्यकर्ता बनाएंगे विकास को विजय यात्रा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—31 मई को मुख्यमंत्री के मस्तूरी विकास यात्रा को सफल बनाने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की बैठक सामुदायिक भवन मस्तूरी में हई। बैठक में मस्तूरी, जयरामनगर, मल्हार, सोनलोहर्सी, सीपत मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुये। इस दौरान नेताओं ने जरूरी तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया। साथ ही आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
                             बैठक में सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह सरकार की विकास यात्रा में मस्तूरी विधानसभा के बूथों के कार्यकर्ताओं समेत क्षेत्र के नागरिकों को शामिल करना है। हमें विकास यात्रा को एक पर्व उत्सव के रूप में मनाना है। केन्द्र और राज्य सरकार ने अभी तक जो भी विकास कार्य किये है उसे जन जन तक पहुचाना है।
              गृह निर्माण मंडल  अध्यक्ष और विकास यात्रा के संभागीय प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि यात्रा सरकारी जरूर है लेकिन इसे सफल बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता को मेहनत करनी पड़ेगी। जनसम्पर्क यात्रा को हमारी आशा से अधिक सफलता प्राप्त हुई है। 2003 में परिवर्तन यात्रा से सरकार बनाने के बाद विकास की गाथा छत्तीसगढ़ प्रदेश में लिखी गयी है। अब विकास यात्रा को विजय यात्रा में बदलकर छत्तीसगढ़ प्रदेश को भाजपा का अभेद गढ़ बनाना है। आने वाले सालों साल तक  छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा बहती रहे।
          पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष और विकास यात्रा के संभागीय सहप्रभारी नारायण चंदेल ने कहा कि विकास यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का योगदान महत्वपूर्ण होगा। रत्येक गांवों के 300 लोगों को विकास यात्रा में लाना होगा। विकास यात्रा जनता को सरकार से जोडने की यात्रा है। हमारे कार्यकर्ता जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य कर रहे है।
                       अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि विकास यात्रा में भाजपा मय वातावरण नजर आना चाहिए। यात्रा केवल भाजपा कार्यकर्ता के संकल्प से ही सफल होगी।  जब वह सोचे कि यह यात्रा स्वयं की यात्रा है मेरे विकास की यात्रा है।
             भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि 14 वर्षो से हितग्राही मूलक योजनाओं से क्षेत्र के हजारों गरीब, मजदूर, किसान, महिला, युवा, व्यापारी लाभांवित हुये है। उन सबको इस यात्रा में लाने का प्रयास करना है। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, जिला उपाध्यक्ष रामनारायण भारद्वाज, नागेश्वरी साहू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, चांदनी भारद्वाज, विनोद सिंह, पृथ्वीपाल राय, मनहरण यादव समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
close