जनआशीर्वाद यात्रा में कांग्रेसियों का दावा..सरकंडा वासियो में गहरी नाराजगी..कहा..महंगाई ने बिगाड़ा घर का बजट

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— कांग्रेस नेताओं ने जन आशीर्वाद यात्रा के तीसरे दिन सरकंडा के वार्ड 59 राम कृष्ण परमहंस नगर, वार्ड 58 देवकीनंदन दीक्षित नगर पहुंचकर घर घर संपर्क किया। जन संपर्क के दौरान कांग्रेसी स्थानीय विधायक के खिलाफ जमकर बरसे। मतदाताओं के सामने सीवरेज और अरपा प्रोजेक्ट की खामियों को सामने रखा। इस दौरान नगर निगम में संपत्ति कर जल कर की बेतहासा वृद्धि की बातों को भी प्रमुखता के साथ उठाया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      जनसंपर्क यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने जनता को बताया कि महंगाई आसमान छू रही है। महिलाओं में इस बात को लेकर आक्रोष है कि गैस सिलेंडर का दाम 400 से 900 हो गया है। डीजल पेट्रोल के बड़े हुए दामो से परिवार का बजट पुरी तरह बिगड़ चुका है। कांग्रेसियों के अनुसार आम जनता के बीच जमकर नाराजगी देखने को मिल रही है। जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर मतदाताओ में जबरदस्त उत्साह है। सभी लोग घरों से बाहार आकर शहर की समस्याओं को सामने रख रहे हैं। राज्य सरकार से मिले  पट्टों का नवीनीकरण नही होने से लोग ना केवल परेशान हैं बल्कि भाजपा नेताओं की तानाशाही से त्रस्त भी हैं। कांग्रेसियों के अनुसार आम जनों में सिम्स की बदहाली, लचर यातायात व्यवस्था और अापराधिक घटनाओं को लेकर भी नाराजगी है।

                                        कांग्रेस नेता नरेन्द्र बोलर ने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा में सभी कांग्रेस नेता 13 अक्टूबर को यात्रा वार्ड 2 और 3 नेहरूनगर का भ्रमण करेंगे। जन आशीर्वाद यात्रा में अटल श्रीवास्तवए नरेंद्र बोलर शेख नजरुद्दीन राजेश पाण्डेय महेश दुबे एसपी चतुर्वेदी विनोद साहू तैय्यब हुसैन राजेश शुक्ला अभय नारायण राय सिद्धान्शु मिश्रा देवेन्द्र मिश्रा शिवा मिश्रा विजय पाण्डे धर्मेश शर्मा रामा बघेल चन्द्र प्रदीप बाजपेयी पंचराम सूर्यवंशी शैलेन्द्र जायसवाल उमेश कश्यप विष्णु मिश्रा बद्री यादव राजेश पाण्डेय सैय्यद जफ़र अली भारत लोनिया शेखर मुदलियार समेत दर्जनों कांग्रेसी शामिल थे।

close