फ़्लैग मार्च में 100 से अधिक पुलिस अधिकारी शामिल…शहर के कोने कोने में नजर…25 वाहनों में निकला काफिला

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर— वरिष्ठ पुलिस कप्तान आरिफ शेख के निर्देश में जिले के सभी पुलिस अधिकारियों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा की अगुवाई में आज शाम प्लैग मार्च किया। प्लैग मार्च में विभाग के सभी राजपत्रित अधिकारी और प्रभारियो ने भी शिरकत किया। शहर व्यवस्था बनाए रखने लोगों से अपील भी की। व्यस्त इलाक़ों में पहुंचकर पुलिस अधिकारियों ने एक एक गतिविधियों का रूबरू होकर जायजा भी लिया।
          वरिष्ठ पुलिस कप्तान आरिफ शेख के निर्देश पर लगभग 100 पुलिस अधिकारियों ने 25 वाहनो में फ़्लैग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा की अगुवाई में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने शहर के व्यस्त क्षेत्र से लेकर सूनसान इलाकों तक पहुंचकर हालात का जायजा लिया। लोगों से अपील भी की कि शहर की शांति व्यवस्था को बनाए रखने में अपना योगदान दें।
                             अर्चना झा ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर लगातार शहर की एक-एक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इस दौरान लोगों को पुलिस से जुड़ने और मदद करने का आश्वासन दिया जा रहा है। किसी भी संदेहास्पद स्थिति में सम्पर्क करने को कहा जा रहा है। लोगों का विश्वास भी पुलिस को मिल रहा है।
close