तीन दर्जन से अधिक लोग भाजपा में शामिल…सभी ने कहा…अमर का साथ मतलब विकास कार्यों के साथ

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—40 से अधिक लोगों ने अमर अग्रवाल के हाथों भाजपा में प्रवेश किया है। सदस्यता ग्रहण करने वाले कमोबेश सभी लोग वार्ड 41 के ही हैं। पूर्वी मण्डल के उदय मजुमदार, राकेश लालवानी और रेणुका नगपूरे की नेतृत्व में वार्ड 41 के लगभग 40 से अधिक लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का गमछा पहना। सभी चालिस लोगों को निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने भगवा पटका पहनाकर पहनाकर स्वागत किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               40 लोगों के स्वागत के बाद अमर अग्रवाल ने कहा कि लोगों ने सरकार के विकास कार्यो पर भरोसा किया है। सभी लोग भाजपा की सदस्यता लेकर पार्टी को मजबूत करेंगे।

                 सदस्ता ग्रहण करने वालों जोगिंदर सिंह लूथरा ने कहा कि, मैंने भाजपा के रीति, नीति और  सिद्धांतों से प्रभावित होकर अमर अग्रवालके नेतृत्व को स्वीकार किया है। अमर अग्रवाल ने शहर वासियों को बहुत कुछ दिया है। जिसकी गिनती करना भी मुश्किल है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से गुरुनाम लुथरा, आकाश मिश्रा, गौरव प्रसाद, राजीव मिश्रा, सनी खनूजा, जेरेल सेमुअल, नवल वर्मा, दाऊ राम यादव, राकेश पटेल, राधे श्याम यादव, विनोद अवस्थी, संतोष ध्रुव, मुकेश यादव, इम्तियाज खान, शाहिद खान, संजय यादव, सुरेश यादव, आकर्षण यादव, भरत यादव, सोम यादव, प्रमोद मौर्य, भीम साहू, मोहम्मद सलीम, संदीप लूथरा, जी कुमारी, वाई दुर्गा, रानी विश्वकर्मा, संगीता यादव, राजकुमार विश्वकर्मा तथा दीपक कुमार पटेल हैं।

close