धरमलाल कौशिक लगभग 9000 वोट से आगे,जोगी ने बनाई बढ़त,रश्मि सिंह और हर्षिता पाण्डेय में कांटे की टक्कर

Shri Mi
1 Min Read

बिलासपुर।बिल्हा विधानसभा सीट से धरमलाल कौशिक कांग्रेसी प्रत्याशी राजेंद्र शुक्ला से 8887 मतों से आगे चल रहे हैं।बता दे कि बिल्हा में अभी तक 5 राउंड की गिनती हो चुकी है।छठे राउंड में भी भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी धरमलाल कौशिक लगातार बढ़त बना कर रखे हैं।पांचवी दौर में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक को 3605 मत हासिल हुए हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पांचवे राउंड में उनको मिलाकर धरमलाल कौशिक को कुल 17896 मत मिले हैं। दूसरे स्थान पर सियाराम कौशिक है।जबकि राजेन्द्र शुक्ला को पांचवें राउंड में 2003 मत मिले हैं।5 राउंड खत्म होने के बाद राजेन्द्र शुक्ला को 9009 मत हासिल हुए हैं।

तखतपुर में तीसरे राउंड की गिनती के बाद रश्मि सिंह लगातार बढ़त बना कर रखी है।तीसरे राउंड में रश्मि सिंह को 2128 मत मिले हैं। हर्षिता पांडे को 2403 और संतोष कौशिक और 2107 मत हासिल हुए हैं।नवे राउंड के बाद अजीत जोगी की मरवाही में बड़ा रिकॉर्ड तोड़ बढ़ती जा रही है।

कोटा में भी रेणु जोगी विपक्षियों पर लगातार बढ़त बना कर रखी है।बिलासपुर विधानसभा के छठ में राउंड में की गिनती में अमर अग्रवाल शैलेश पांडे से पीछे चल रहे हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close