शिक्षक भर्ती मामला : घोषणा पूरी होने में संयुक्त शिक्षाकर्मी संघ ने क्यों जताया संशय

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर।मुख्यमंत्री के द्वारा 15000 शिक्षको की भर्ती करने की घोषणा तब तक पूरी नहीं हो सकती जब तक शिक्षा विभाग में भर्ती एवं पदोन्नति का राजपत्र का प्रकाशन नही हो जाता।सयुंक्त शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन प्रांतीय महासचिव कार्तिक गायकवाड़ ने मुख्यमंत्री के द्वारा 15000 शिक्षको की भर्ती की घोषणा का स्वागत किया है। किंतु घोषणा पूरी होने पर संशय ब्यक्त किया है।  सीजीवालडॉटकॉम के whatsapp ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

ज्ञात हो की 1994-95 से शिक्षको के नियमित पदों पर शिक्षा विभाग के द्वारा भर्ती बंद है ।क्योंकि पंचायत के अंतर्गत शिक्षा कर्मी के पदों पर 1996-97से भर्ती किया जाता रहा है।जिसके तहत 160000 शिक्षाकर्मी कार्य कर रहे थे।शिक्षा कर्मियों के लंबे संघर्ष के बाद 8 वर्ष सेवा देने वाले शिक्षा कर्मियों का संविलियन शिक्षा विभाग में 1 जिलाई 2018 को शिक्षको के पदों पर किया गया।

किन्तु आज पर्यन्त संविलियन,पदोन्नति व भर्ती नियम का राजपत्र का प्रकाशन नही हुआ है।येसी स्थिति में वर्तमान में शिक्षको के पदों पर शिक्षा विभाग किस आधार पर भर्ती करेगा।
प्रांताध्यक्ष केदार जैन प्रांतीय महासचिव कार्तिक गायकवाड़ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सरकार से मांग किया है (1)कि सरकार सबसे पहले राजपत्र का प्रकाशन करें(२)सभी शिक्षा कर्मियों का शिक्षा विभाग में संविलयन करे(3)पदोन्नति करे।उसके बाद ही रिक्त पदों पर सीधी भर्ती करे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close