कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ : राजीव अग्रवाल बिलासपुर जिला अध्यक्ष मनोनीत

Shri Mi
1 Min Read

तखतपुर(टेकचंद कारडा)।छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यछ भूपेश बघेल के अनुमोदन पश्चात प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री गिरिश देंवागन द्वारा जारी लिस्ट मे राजेन्द्र जग्गी को प्रदेश अध्य्क्ष छत्त्ती्सगढ़ प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ एवं राजीव अग्रवाल को बिलासपुर जिला कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यछ सहित 41 प्रदेश उपाध्यछ एवं तीन प्रदेश महामंत्री सहित छह जिला अध्यक्ष की नियुक्ती की घोषणा की गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

राजीव अग्रवाल की नियुक्ति पर बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय जिला कांग्रेस अध्य्क्ष विजय केशरवानी, विजय वर्मा,विक्की आहूजा,टेकचंद कारडा मुकीम अंसारी ऱविश शर्मा, मोती थावरानी ,अनिल पाण्डेय,आनंद अग्रवाल,राजेश गुप्ता,अमीन मुगल,एलन धृतलहरे सहित काग्रेसजनो ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close