सुपारी किलिंग बयान और ट्विटर पर जंग..जनता कांग्रेस नेता ने कहा…SITकरे बयान को जांच में शामिल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

रायपुर—जनता कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता  और अजीत जोगी के राजनैतिक सचिव अशोक शर्मा ने जेटली और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बताना चाहिए किसने झीरम काण्ड में सुपारी किलिंग की है। ट्विटर पर झीरम घाटी नरसंहार पर छिड़ी जुबानी जंग पर कटाक्ष करते हुए कहा अशोक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने जो कहा उस पर क्या कायम रहेंगे। क्या उन्हें इसकी जानकारी है कि किसने नरसंहार की सुपारी नक्सलियों को दी। आखिर सुपारी किलिंग की बात इतने विश्वास से कैसे कहा जा सकता है। लगता है कि घटना की जानकारी पहले से ही थी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 जनता कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश के मुखिया सुपारी किलिंग करने वाले किलर का नाम उजागर करें। ताकि पाँच सालों से चले आ रहे राज नेताओं के एक दूसरे पर आरोप.प्रत्यारोप का पटाक्षेप हो सके। शहीद हुए परिवारों को न्याय मिल सके। केवल राजनैतिक लाभ उठा सत्ता हथियाने तक सीमित ना रहे। क्योंकि इससे शहीदों का अपमान होगा।

                          शर्मा ने कहा कि सरकार ने एसआईटी सुपारी किलिंग पर दिये गए बयान को आधार बना जांच करे। जो भी बिन्दु जांच के लिये निर्धारित किये हैं उसमें इसे भी शामिल किया जाए। चूंकि बयान प्रदेश के मुखिया ने दिया इसलिए विश्वास करने योग्य है। मालूम हो कि 2013 के विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने कांग्रेस के बड़े नेताओं समेत 31 व्यक्तियों को झीरम घाटी में घेर कर गोलियों से भून कर मार डाला था।

close