जोगी ने कहा..सत्ता की मस्ती में श्रीराम को वनवास भेजा…जोगी ने कहा….चुनाव आते ही शुरू हुआ मंदिर का अलाप

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
Ajit Jogi, Janta Congress Chhattisgrah, Mayawati, Bsp, Chhattisgarh,रायपुर— जकांछ प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कहा कि भाजपा एक बार फिर राम-नाम की माला जपते नजर आ रही है। भाजपा का इतिहास सिद्ध करता है कि उसे ऐन चुनाव के समय भगवान श्रीराम और राम मंदिर निर्माण की याद आती है।  देश की जागरूक जनता भली-भांति समझ चुकी है कि चुनाव सम्पन्न होने के बाद न तो भाजपा को श्रीराम याद रहते है और नही मंदिर निर्माण।
              जोगी ने बताया कि भाजपा सत्ता में रहते हुए भगवान श्रीराम को पुनः वनवास पर भेज दिया करती है। उनसे किये वादो को भुला दिया जाता है। अब लोकसभा चुनाव में सत्ता की चाहत में श्रीराम को स्मरण करते हुए भाजपा पुनः मंदिर मुद्दे पर लौटती नजर आ रही है। देश की जनता को दिग्भ्रमित करने के प्रयास में जुट गयी है।
                                      जोगी ने कहा है कि भाजपा ने केवल देश की श्रद्धालु जनता की भावनाओं का सदैव दोहन ही किया है।  मंदिर मुद्दे को इस बार भी चुनाव में भुनाना चाहती है। नरेन्द्र मोदी और अमित शाह को विगत 5 वर्षो के कार्यकाल में मंदिर निर्माण का ख्याल क्यो नही आया ? इसलिए कि इन 5 वर्षो में भाजपा सत्ता सुख भोगने में मस्त थी। उन्हे कुर्सी के लगाव ने इस ओर सोचने का अवसर ही नही दिया  भाजपा घूम फिरकर राम-नाम का सहारा लेकर बैतरणी पार करना चाहती है। भाजपा की स्वार्थ परख सोच का ज्वलंत उदाहरण है। 
close