पंचायती के हमलावर गिरफ्तार…मास्टर माइंड की अभी भी तलाश….तीनों ने मिलकर दिया था घटना को अंजाम

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— पुलिस ने नगर निगम इंजीनियर पी.के.पंचायती से मारपीट करने वालों को पकड़ लिया है। मालूम हो कि पंकज कुमार पंचायती पर  रिंग रोड नम्बर 3 स्थित पल्लव भवन के सामने चार दिन पहले तीन अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था। बाद में उन्हें अपोलो में भर्ती किया गया। फिलहाल उनका अपोलो में इलाज चल रहा है।
                   चार दिन पहले निगम इंजीनियर पीके पंचायती रोज की तरह सुबह टहलने निकले। रिंग रोड नम्बर 2 स्थित पल्लव भवन के सामने तीन अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। पंचायती पर जानलेवा हमला के दौरान बदमाशों ने लात घूंसा और डंडा से मारपीट की। साइकिल भी उनके ऊपर पटक दिया। पंचायती लहुलुहान हो गए। घटना के बाद पंचायती निगम कमिश्नर के निवास पहुंचे। इसके बाद उन्हें अपोलो में भर्ती किया गया। फिलहाल उनका अभी भी इलाज अपोलो में चल रहा है। घटना के दौरान पंचाययती की नाक टूट गयी है।
                      निगम इंजीनियर पर हमले के बाद शहर वासियों में आक्रोश फैल गया। सूचना के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में अपराध दर्ज किया गया। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने पुलिस कप्तान से मिलकर हमले पर चिंता जाहिर की। आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए दबाव बनाया। मामले में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने पुलिस को निर्देश दिया कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
                                                       बिलासागुड़ी में आरोपियों के धरपकड़ के बाद पुलिस के आलाधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने घटना क्रम और आरोपियों के पकड़े जाने का खुलासा किया। शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि घटना स्थल और अन्य गतिविधियों को लेकर गंभीरता से छानबीन के दौरान आस पास की सीसीटीवी को खंगाला गया। फुटेज के आधार पर आरोपियों की जानकारी को खंगाला गया। आरोपियों के कपड़ों और मोटरसायकल की पहचान की गयी। छानबीन के बाद पुलिस ने अपना ध्यान घुरू,अमेरी की तरफ केन्द्रित किया।
              ओपी शर्मा ने बताया कि छानबीन के दौरान पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि फुटेज में शामिल एक व्यक्ति दो दिन पहले बिट्टू के साथ देखा गया। विक्की पाण्डेय अपने दो साथियों के साथ सकरी में रहता है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि विक्की पाण्डेय की शिकायत सकरी थाने में भी दर्ज हैं।
                                                 एडिश्नल एसपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर विक्की पाण्डेय के संदर्भ में व्यापक छानबीन की गयी। उसके दो अन्य साथियों के बारे में भी पता लगाया गया। इस दौरान यह भी जानकारी मिली कि घटना के समय प्रयुक्त मोटर सायकल विपिन ऊर्फ बिट्टू   विश्वकर्मा पिता अरूण विश्वकर्मा सकरी निवासी की है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर विक्की के घर पर धावा बोला गया। मौके पर ही बिट्टू से पूछताछ हुई। उसने हमले में शामिल होना बताया। बिक्की से पूछताछ में यह भी जानकारी मिली कि मोटरसायकल को पैरावट में छिपाकर रखा है। विक्की ने पुलिस को अपने दो अन्य साथियों का भी नाम मारपीट में शामिल होना बताया।पुलिस ने विक्की ने एक अन्य आरोपी अमर साहू पिता शिवकुमार साहू को भी गिरफ्तार किया है।
             ओपी शर्मा ने बताया कि फिलहाल मुख्य आरोपी विक्की पाण्डेय घटना दिनांक से फरार चल रहा है। मुख्य आरोपी विक्की को पकड़ने के लिए टीम बनाई गयी है। जल्द ही फरार आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
close