विधायक ने कहा…एक-एक सांस शहीदों का ऋणी..आईजी ने जाहिर की कृतज्ञता

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
जिला कार्यालय बिलासपुर में शहीदो और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का हुआ सम्मान
बिलासपुर—-राज्योत्सव पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को विधायक और जिला प्रशासन के हाथों  सम्मानित किया गया। जिला कार्यालय में आयोजित सादगी भरे कार्यक्रम मे स्थानीय विधायक शैलेष ने कहा कि देश का बच्चा-बच्चा शहीदों का ऋणी है और रहेगा। इस बात को ना हम भुला सकते हैं और ना ही भुलाने वाली बात ही है। आज देश की एक सांसे हमारे शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम की दी हुई है। हम भारत माता के ऐसे महान सपूतों का हमेशा ऋणी रहेंगे।
 
              छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर आज जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया गया। जिला कार्यालय में आयोजित सादगी भरे समारोह में स्थानीय विधायक और रेंज के आईजी प्रदीप गुप्ता ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों को शाल श्रीफल पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
 
             इस अवसर पर बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय ने कहा कि देश का बच्चा-बच्चा शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का ऋणी है। देश-प्रदेश की रक्षा के लिए प्राण न्यौछावर करने वालों का योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। देश की एक एक सांसे हमारे भारत माता के सपूतों के दम पर चल रही है।
 
                    मंथन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधआयक पाण्डेय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के सम्मान के लिए राज्य स्थापना दिवस को चुना गया है। आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आईजी पुलिस प्रदीप गुप्ता ने कहा कि शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति कितनी भी कृतज्ञता प्रदर्शित करें …. बहुत कम है। पुलिस संगठन के सदस्य अपनी जान की परवाह किये बिना खतरे का सामना करते है । रदेश के आंतरिक सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर भी करने को तैयार रहते हैं।
 
                इस दौरान एसपी प्रशांत अग्रवाल ने भी शहीदों के परिजनों का सम्मान किया। उन्हें अमर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नम आखों से याद किया। शासन-प्रशासन और पुलिस की ओर से शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति कृतज्ञता जाहिर की। 
 
               उन्होने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने आजादी की लड़ाई में अमूल्य योगदान दिया है। स्वागत भाषण जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी रितेश कुमार अग्रवाल ने दिया। आभार प्रदर्शन प्रभारी कलेक्टर व्ही.सी. साहू ने दिया।
    
             कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दयाराम कलवानी समेत जिले के 23 शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को सम्मान पत्र भेंट किया गया। शहीद विश्वेश्वर चक्रवर्ती सहायक उपनिरीक्षक, शहीद फुलजेस लिंग प्रधान आरक्षक, शहीद अब्दुल वाहीद खान निरीक्षक, शहीद अश्वनी प्रधान आरक्षक, शहीद चन्द्रशेखर कुर्रे जिला बल जशपुर, शहीद नीलेश पाण्डेय उप निरीक्षक, शहीद देवराज सुरजाल प्रधान आरक्षक, शहीद दीपक उपाध्याय आरक्षक, शहीद विजय कुमार शुक्ला दूसरी बटालियन छ.ग. पुलिस बल सकरी, शहीद राजेन्द्र सिंह प्रधान आरक्षक दूसरी बटालियन सकरी, शहीद सहलुराम भगत आरक्षक दूसरी बटालियन सकरी, शहीद विनोद चौबे पुलिस अधीक्षक, शहीद शिव कुमार सिंह प्रधान आरक्षक सीएसएफ प्रथम वाहिनी सकरी, शहीद आविनाश शर्मा उप निरीक्षक, शहीद राजेश पटेल आरक्षक दूसरी बटालियन सकरी, शहीद विनोद कौशिक उप निरीक्षक, शहीद सनत कुमार महिलांगे प्लाटून कमांडर, शहीद शिव कुमार मरकाम आरक्षक, शहीद बिसुन दास कुर्रेे आरक्षक, शहीद धनीराम ठाकुर आरक्षक, शहीद छत्रधारी प्रसाद जांगड़े आरक्षक, शहीद विवेक शुक्ला उप निरीक्षक, शहीद हरिन्द्र प्रसाद आरक्षक के परिजनों को सम्मानित किया गया।
    
             इस दौरान विजय केशरवानी, नरेन्द्र बोलर, एसडीएम देवेन्द्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर अंशिका पाण्डेय, तहसीलदार तुलाराम भारद्वाज, अतिरिक्त तहसीलदार एनपी गभेल, पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल, शहीदों के परिजन और गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।
close