तैयार हुई राष्ट्रव्यापी हड़ताल की रणनीति…डाकर्मियों ने किया…विशेष उपलब्धि पर सुनीता का सम्मान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
सुनीता द्विवेदी का सम्मान
बिलासपुर— प्रधान डाकघर  में अखिल भारतीय डाक कर्मचारी ग्रुप सी और डाकिया संगठन, ग्रामीण डाक सेवक,एम टी एस कर्मचारियो ने सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान डाकघर कर्मचारियों ने हैदराबाद में आयोजित अखिल भारतीय अधिवेशन में शामिल सुनीता द्विवेदी को विशेष उपलब्धि को लेकर सम्मानित किया। 
 
               बताते चलें कि हैदराबाद में 20 अक्टूबर से 22 अक्टूबर के बीच अखिल भारतीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन में छत्तीसगढ़ परिमंडल से बिलासपुर संभाग की कर्मचारी सुनीता द्विवेदी को ऑल इंडिया वुमेन कमेटी  का मेंबर निर्वाचित  किया गया । सुनीता की उपलब्धि को लेकर प्रधान डाकघर में आयोजित सम्मान कार्यक्रम के दौरान सभी कर्मचारी और  संगठनों के सचिव, सदस्यों ने खुशी जाहिर की। साथ ही विशेष उपलब्धि के लिए सुनीता को सम्मानित भी किया। 
 
              प्रधान डाकघर में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में शिरकत करने वाले कर्मचारियों ने ऑल इंडिया स्तर पर द्विवेदी को निर्वाचित होने पर बिलासपुर के लिए गौरवपूर्ण बताया। सम्मान समारोह को डाकपाल सिन्हा, परिमंडल सचिव जी.आर साहू, सहायक परिमंडल सचिव सुनीता द्विवेदी,सम्भागीय सचिव मोने ,विनय बाल्मीकि जी,बी डी मानिकपुरी , इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक के मैनेजर राम और अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। 
 
                इस अवसर पर सन्तोष शर्मा , रजनीश गुप्ता परिमंडल सचिव एस बी सी ओ ग्रुप,अमित दास ,रौशन कौशिक ,विजय पटेल ,विनय बाल्मीकि सम्भागीय सचिव पोस्टमेन ग्रुप ,रेखा जाधव ,धीरेन्द्र घाटगे ,गंगा बंजारे आनंद बाकरे समेत कई कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कर्चचारियों ने काम काज के दौरान आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा की। इसके अलावा 8 जनवरी 2019 को एक दिवसीय राष्ट्र व्यापी हड़ताल की सफलता को लेकर  रणनीति तय की गई ।
 
 
close