बिलासपुर—शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर की अध्यक्षता में ब्लाक कांग्रेस 2 की मासिक बैठक अरपापार स्थित कुर्मी छात्रावास भवन में सम्पन्न हुई। ब्लाक कांग्रेस के अध्यख अखबर खान ने बैठक का ऐजेन्डा प्रस्तुत किया। अरपापार के 15 वार्डो में नगर निगम का मूल भूत सुविधाओं पर ध्यानं नहीं दिया जाना, अव्यवस्थित सिवरेज और गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य, वार्ड अध्यक्षों द्वारा प्रत्येक बूथ पर 10-10 कार्यकर्ताओं की नियुक्ति, वरिष्ठ कांग्रेसियों की आम जनता के साथ नियमित बैठक, शहर कांग्रेस कमेटी बिलासपुर और प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ द्वारा अंतागढ़ टेपकांड उजागर होने के बाद विधायक अमित जोगी और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी पर की गई कार्यवाही का समर्थन पर गहन विचार विमर्श किया गया। ऐजेन्डे पर बिन्दुवार कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे।
बैठक को शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, शहर प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय, ब्लाक अध्यक्ष अकबर खान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, नगर निगम बिलासपुर की कार्यप्रणाली को लेकर नागरिकों में रोष है। महापौर, सभापति और एम.आई.सी. के सदस्य कमीशन को लेकर झगड़ रहे हैं। महापौर को अरपापार की चिंता नहीं है। जल्द ही नगर निगम के खिलाफ जनता को इकट्ठा कर अरपापार की समस्याओं को लेकर एक बड़ा आंदोलन ब्लाक कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस पार्षद दल को करना होगा।
ब्लाक अध्यक्ष अकबर खान ने पुलिस प्रशासन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा पार्षदों के सह पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। अकबर खान ने कहा कि जल्द ही बूथ स्तर पर 10-10 कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जावेगी। बैठक में प्रस्ताव अमित जोगी और अजीत जोगी पर पर कार्रवाई को लेकर प्रस्ताव भी पेश किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने दोनो हाथ उठाकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास भी कर दिया।
बैठक को संभागीय प्रवक्ता अभयनारायण राय, निर्मल मानिकपुरी, पुष्पेन्द्र मिश्रा ने भी संबोधित किया। बैठक में भैया लाल साहू, अल्पनारायण त्रिपाठी, संदीप यादव, परदेशी सारथी , घनश्याम पाण्डेय, बिशुन सूर्या, प्रशांत यादव, समीर यादव, रामस्वरूप वर्मा, हसीना बेगम, पंकज कौशिक सोनदास मानिकपुरी, कुष्णा देवांगन, विकास केंवट, राजू देवांगन नरेन्द्र श्रीवास, जयकिशन साहू, राकेश मिश्रा, नवल किशोर सोनी, भोलू हुसैन ईरानी, मोहम्मद हफिज, राजकुमार यादव आदि कांग्रेसजन बड़ी संख्या में उपस्थित हुये।