बिलासपुर—चलती ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी है। महिला कोयला बिनने गयी थी। मामले में तोरवा पुलिस ने मर्ग कायम कर अपराध दर्ज कर लिया है।जांच की बात की जा रही है।
Join Our WhatsApp Group Join Now
तोरवा पुलिस के अनुसार लाल खदान निवासी सावित्री निषाद सुबह 6 बजे घर से कोयला बिनने रेलवे ट्रेक पर गयी थी। कोयला बिनने के दौरान चलती ट्रेन की चपेट में आ गयी। सावित्री की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गये। ट्रेन की चपेट में आने से मौत की जानकारी मिलते ही तोरवा पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्लाय भेज दिया गया।