डीजे के धुन पर चाकूबाजी..दो युवक घायल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

city kotwaliबिलासपुर— मूर्ति विसर्जन के दौरान मालूली विवाद पर दो गुटों में चाकूबजी हूई है। घटना डीजे की धुन पर नाचने के दौरान हुई।चाकूबाजी में घायल संत साहू और बीनू का इलाज कराया गया है। जबकि चाकूबाजी करने वाले मोनू याव और उसके साथी फरार हैं। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाशि कर रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     गोंडपारा से दुर्गा विसर्जन के लिए निकले दो गुटों के बीच चाकूबाजी होने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है दो गुटों के बीच डीजे की धुन पर नाचने को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा की चाकूबाजी के बाद खत्म हुई। बताया जा रहा है कि दोनो पक्षो ने एक दूसरे पर चाकू पर हमला किया। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे पर राड़ और डण्डे से भी हमला किया।

                               हमले में एक पक्ष को कुछ ज्यादा ही चोट आयी है। दूसरा पक्ष घटना के बाद से ही फरार है। पुलिस मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। पुलिस के अनुसार घटना में गोड़पारा निवासी संत साहू और बीनू सोनी को चाकू लगा है। हमला करने वाले आरोपी फरार हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला की मोनू यादव और उसके साथियो ने मारपीट की वारदात को अंजाम दिया है।

close