फैजाबाद से भगोड़े गिरफ्तार..नाबालिक लड़की को भगाने में तीनों की भूमिका.1 नाबालिग भी शामिल

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— पुलिस ने एक पहले फरार भगोड़ा को फैजाबाद से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों भगोड़ों में एक नाबालिग भी शामिल है। तीनों के खिलाफ बिल्हा थाना में नाबालिग लड़की को गाने में मदद का आरोप है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  एडिश्नल एसपी रोहित झा के मार्गदर्शन में बिल्हा पुलिस  ने एक साल से फरार तीन आरोपियों को फैजाबाद में पकड़ा है। पकड़े गए तीनों आरोपियों के नाम दीपक केवट निवासी मल्हार ,  सुमित्रा बाई केवट और एक नाबालिग भी शामिल है। तीनों पर नाबालिग लड़की भगाने में मदद का आरोप है।

                             पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों को साइबर सेल के सहयोग से ट्रेस किया गया है। पुलिस टीम ने थानेदार पारस पटेल की अगुवाई में तीनों को पकड़कर बिलासपुर लाने के बाद पूछताछ की है। आरोपियों के पास से घटना में उपयोग किए गए मोटरसायकल को भी जब्त किया है। तीनों को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।

            आरोपियों को पकड़ने में बिल्हा थानेदार पारस पटेल के अलावा उप निरीक्षक रामचन्द्र साहू सहायक उप निरीक्षक अमत मिंज आरक्षक अर्जुन जांगड़े साईबर सेल स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

close