शिक्षा विभाग में शिक्षकों की पदोन्नति के लिए DPI ने मांगी जानकारी

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर लोकशिक्षण संचालनालय ने इस सम्बन्ध में सभी संयुक्त संचालक को पत्र जारी किया है। लोकशिक्षण संचालनालय (DPI ) से जारी किये गए पत्र में शिक्षकों की जानकारी और उनके चल अचल संपत्ति का विवरण संभागवार हार्ड एवं सॉफ्ट कपि में मंगाई गयी है। उम्मीद है जल्द ही पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी,डीपीआई से जारी लेटर में प्राथमिक स्कूल प्रधान स्नातकोत्तर एवं प्रशिक्षित और उच्च वर्ग शिक्षक की पदोन्नति व्याख्याता टी संवर्ग में करने की बात कही गयी है। व्याख्याता टी संवर्ग की पदोन्नति के  लिए उच्च वर्ग शिक्षक और प्रधान पाठक प्राथमिक शाला पात्र माने गए है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

व्याख्याता और प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला  पदोन्नति प्राचार्य टी संवर्ग  है। इसके लिए लोकशिक्षण संचालनालय ने संयुक्त संचालकों  मंगाई है। पदोन्नति की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। पदोन्नति के लिए सम्बंधित शिक्षकों की गोपनीय प्रतिवेदन और चल अचल संपत्ति का विवरण भी विभाग द्वारा मंगाई गयी है। ये जानकारी संभागवार और तिथिवार मांगी गयी है। जिसका विवरण नीचे दिया गया है।

संभागवार तिथि देखें 

1. रायपुर संभाग – 24.05.2021.तक 

2. बिलासपुर संभाग –  25.05.2021.तक 

3. दुर्ग संभाग –  27.05.2021.तक 

4. बस्तर संभाग –  28.05.2021.तक 

5. सरगुजा संभाग –  29.05.2021.तक 

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close