Naxal Attack 2024: नक्सलियों से मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद, तीन घायल

Shri Mi

Naxal Attack 2024।झारखंड के चतरा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच बुधवार दोपहर के बाद मुठभेड़ हुई है। इसमें झारखंड पुलिस के दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि तीन अन्य जवानों को गोली लगी है। कुछ नक्सलियों को भी गोली लगने की बात कही जा रही है। शहीद जवानों में शुकन राम एवं सिकंदर सिंह शामिल हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

शुकन झारखंड के पलामू और सिकंदर बिहार के रहने वाले थे। गोली लगने से घायल हुए जवान आकाश कुमार को इलाज के लिए पहले चतरा सदर अस्पताल लाया गया।

गंभीर अवस्था को देखते हुए बाद में उसे रांची रेफर कर दिया गया है। उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है। दो अन्य जवान कृष्णा और संजय भी घायल हुए हैं।Naxal Attack 2024

एसडीपीओ संदीप सुमन ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। बताया गया है कि चतरा सदर थाना और जोरी थाना बॉर्डर पर बैरियो जंगल में पुलिस और सुरक्षा बलों का दस्ता सर्च ऑपरेशन पर निकला था, तब घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा लेकर गोलियां चलाईं।

कुछ नक्सलियों को गोली लगने की सूचना आ रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। सुरक्षा बल अभी भी जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

चतरा के उपायुक्त अबू इमरान और एसपी जवानों के शहीद होने की खबर पाकर चतरा सदर अस्पताल पहुंचे हैं।Naxal Attack 2024

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close