अधिकारियों से पहले..शिविर में पहुंच रही महिलाएं…बताया…क्यों जरूरी है महतारी वंदन योजना…रूपयों की क्या करेंगी

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने राज्य शासन की महतारी वंदन योजना शुरू हुई है। योजना के सफल क्रियान्वयन को लेेकर जिले में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शासन के सभी संबंधित विभाग योजना के क्रियान्वयन को लेकर पुरी तरह से सजग हैं।  ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिन योजना का लाभ दिलाने के लिए महिलाओं को सहयोग कर रही हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

   राज्य सरकार की महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजना महतारी वंदन को लेकर वनांचल ब्लाक कोटा में महिलाओं के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाएं सरकार की योजना का लाभ लेने के लिए बड़चढ कर भाग ले रही हैं। पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से योजना के बारे में आम जनता के बीच जानकारी दी जा रही है।

ब्लाॅक कोटा के ग्राम अमने की सचिव स्मिता पाण्डेय ने बताया कि महतारी वंदन योजना को लेकर महत्वपूर्ण दस्तावेजों के बारे में ग्रामीण महिलाओं को बताया जा रहा है। जानकारी के बाद महिलाएं बड़ी संख्या में केन्द्र पहुंच कर फार्म भर रही हैं। इसी तरह ग्राम पंचायत हिर्री की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता मरकाम ने बताया कि शासन की इस महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन में अपनी जिम्मेदारियों को निभा रही है।  महतारी वंदन योजना का फार्म भरने में महिलाओं की मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि योजना से निश्चित रूप से महिलाओं के आर्थिक स्तर में सुधार होगा।

आवेदन भरने पहुंची बुजुर्ग महिला फूलकुंवर ने कहा कि सरकार से मिलने वाली सहायता राशि को अपने खान-पान और स्वास्थ्य पर खर्च करेंगी। फूल कुंवर ने संवेदनशील पहल के लिए सरकार के प्रति आभार जाहिर किया।

close