BJP की बड़ी बड़ी बातें…बोले पायलट..हम मनरेगा की बात कर रहे..वह मंगलसूत्र की…भाजपा से ज्यादा सीट मिलेगी

Editor

बिलासपुर—जब हम मननेगा,एमएसपी, महिला की बात कर रहे हैं।  वह मंदिर मस्जिद,जाति,धर्म,मंदिर,मंगलसूत्र और जज्जबात को मुद्दा बना रहे हैं। लेकिन यह सब नहीं चलेगा। बिलासपुर ही नहीं पूरे देश में परिवर्तन की लहर चल रही है। हम इस बात भाजपा से अच्छी स्थिति में रहेंगे। यह बातें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने सकरी में बातचीत के दौरान पत्रकारों से कही। उन्होने कहा कि बिलासपुर की जनता परिवर्तन चाहती थी। हमने ऐसा ही किया।  राहुल गांधी 29 अप्रैल को बिलासपुर में चुनाव प्रचार करने पहुंच रहे हैं। इसलिए आज प्रस्तावित जनसभा स्थल का निरीक्षण करने आया हूं। पायलट ने बताया कि पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद भाजपा बैकफुट पर है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दो दिवसीय प्रवास  पर बिलासपुर पहुंचे। उन्होने राहुल गांधी के प्रस्तावित सभास्थल पर पत्रकारों से संवाद किया। तैयारियों का जायजा भी लिया। सवाल जवाब के दौरान सचिन पायलट ने बताया कि बिलासपुर की जनता परिवर्तन चाहती थी। राहुल गांधी बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी देवेन्द्र यादव के समर्थन में 29 अप्रैल को चुनाव प्रचार करने पहुंच रहे हैं।

 पायलट ने बताया कि इस समय बिलासपुर समेत देश में बदलाव का दौर चल रहा है। राहुल गांधी के बिलासपुर दौरे से कार्यकर्ताओं,प्रत्याशी और जनता को ताकत मिलेगी।

पायलट ने कहा कि हम सकारात्मक संदेश के साथ चुनाव मैदान में है। दुख इस बात की है कि देश की सत्ताधारी दल के नेताओं का भाषण अशोभनीय है। कभी राहुल गांधी तो कभी प्रियंका को निशाना बनाया जा रहा है। जबकि इसका कोई लाभ नहीं है। भाजपा गलत बयानबाजी कर रहे हैं। निजी जीवन में टिप्पणी हो रही है। लेकिन जनता पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। देश के लिए अच्छा होगा कि आप महंगाई,बेरोजगारी किसानों के हितों पर चर्चा करेंगे। इससे देश का भला होगा। लोग कुछ कह नहीं रहे हैं लेकिन दबी जुबान में परिवर्तन की मंशा बना लिए हैं।

एक सवाल के जवाब में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता ने बताया कि एक राज्य की नहीं..बल्कि देश में जहां जहां अभी तक चुनाव हुआ है। लोग बदलाव चाहते हैं। यद्यपि भाजपा और एनडीए का नारा तीन सौ पार,चार सौ पार का है। लेकिन बदलाव का असलियत नहीं बदल जाएगा। कांग्रेस और इंडिया गंठबंधन का हर उम्मीदवार मजबूती के साथ चुनाव लड रहा है। और जीत भी रहा है।

भाजपा नेताओं का निजता का बयान जनता समझ रही है। प्रधानमंत्री पांच साल मांग रहे हैं। लेकिन जनता दस साल का हिसाब मांग रही है। जनता ने दो बार भाजपा को मौका दिया। लेकिन मिला क्या…नोटबंदी,महंगाई,लोगो में टकराव, अनर्गल बयान। भाजपा नेता जहां भी जा रहे हैं महंगाई कम करेंगे, रोजगार पैदा करेंगे..की बात करते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ में भाजपा से ज्यादा सीट कांग्रेस को मिलेगी।

मुस्लिम तुष्टीकरण के सवाल पर पायलट ने बताया कि भाजपा नेता सिर्फ ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। जनता के जज्बात को मंदिर मस्जिद, जाति धर्म पर चुनाव लड़ा जाए। जबकि हम चाहते हैं कि बेरोजगारी, रोजगार, मनरेगा,एमएसपी,किसानों,महिलाओं समेत सभी वर्गों की समस्या को केन्द्र में रखकर चुनाव लड़ा जाए।

close