Raj Yog 2023: सालों बाद बन रहा ‘विपरीत राजयोग’, इन 3 राशि वालों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार

Shri Mi
3 Min Read

Vipreet Rajyog 2023: साल 2023 शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में हर इंसान के मन में यह सवाल है कि नया साल उसके लिए कैसा रहेगा। वहीं अगर ज्योतिष के दृष्टिकोण से बात करें, तो साल 2023 में कई शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होने जा रहा है। जिसका प्रभाव मानव जीवन पर देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि साल 2023 में विपरीत राजयोग (Vipreet Rajyog) का निर्माण होने जा रहा है। जिसका लाभ इन राशियों को मिलेगा। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

Join Our WhatsApp Group Join Now

कर्क राशि (Kark Zodiac)

Vipreet Rajyog 2023: विपरीत राजयोग बनने से आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली में आठवें भाव के स्वामी होते हैं। इसलिए शनि देव जनवरी में जब कुंभ में प्रवेश करेंगे, तब आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही जो लोग राजनीति में सक्रिय हैं, उनको इस समय किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। आप लोगों पर ढैय्या का प्रभाव होने के बाद भी आर्थिक लाभ होता दिख रहा है। वहीं इस समय आपको विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

कन्या राशि के लोगों को विपरीत राजयोग बनने से अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि शनि इनकी राशि में छठे घर के स्वामी होते हैं और कुंभ राशि में आकर शनि इनकी राशि से छठे स्थान में ही संचरण करेंगे। जिससे आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। वहीं गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। साथ ही प्रतियोगी छात्रों इस समय किसी परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास हो सकते हैं। वहीं इस समय आपको किसी पुरानी बीमारी से मुक्ति मिलती हुई नजर आ रही है।

धनु राशि (Dhanu Rashi)

आप लोगों के लिए विपरीत राजयोग बनने से आर्थिक लाभ हो सकता है। क्योंकि शनि ग्रह आपके तीसरे घर के स्वामी होते हैं। और साल 2023 में शनि देव आपकी गोचर कुंडली के तीसरे भाव में ही गोचर करेंगे। शनि देव के गोचर करते ही आपको साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही इस समय आपको काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। वहीं जो इस समय आपके आत्म विश्वास में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं किसी मित्र की मदद से आपको लाभ का मौका भी मिलेगा। इस समय आपको पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिल सकता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close