नशे का जखीरा बरामद..अलग- अलग प्रकरण में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार..दोनो को जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—– तोरवा पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाकर दो अलग अलग प्रकरण में नशे का जखीरा बरामद किया है। मामले में महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  दोनो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस का अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों से नशे की दवाईयों के अलावा नगद भी जब्त किया गया है। आरोपियों को न्यायालय के हवाले कर दिया गया है।
 नगद और कोडिन सिरप बरामद
           तोरवा थानेदार फैजूल शाह ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गुम्बर पेट्रोल पम्प के पीछे एक व्यक्ति को घेराबन्दी कर पकड़ा गया। सीएसपी स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन और मुखबीर की सूचना पर कार्रवाई के दौरान पकड़े गए व्यक्ति के पास से 32 नग कोडिन युक्त कफ सिरफ को बरामद किया गया। इसके अलावा नगदी भी जब्त किया गया है। पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम परमेश्वर पटेल बताया। आरोपी ने बताया कि वह पटेल मोहल्ला का रहने वाला है। आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर न्यायालय के हवाले किया गया।
महिला के पास से कोडिन, नाइट्रोमैक बरामद
              तोरवा पुलिस ने एक अन्य प्रकरण में कार्रवाई कर 33 नग कोडिन युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप और 100 नग प्रतिबंधित नाइट्रोमैक टेबलेट बरामद किया है। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी महिला को बुधवारी बाजार के पास घेराबन्दी कर पकड़ा है। महिला का नाम अंजुम बेगम है। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने बताया कि वह चुचुहियापारा में रहती है। बुधवारी बाजार में चाय ठेला का दुकान चलाती है।
 
                        महिला के खिलाफ धारा 21,22 एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज किया गया।
close