Aaj Ka Rashifal 24 February: मेष राशि के जातक नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच लें, जानें अन्‍य राशियों का हाल

Shri Mi
5 Min Read

Aaj Ka Rashifal-आज 24 फरवरी 2023 को पंचमी तिथि है। वहीं आज अश्विनी नक्षत्र है। साथ ही आज सूर्योदय- सुबह 6 बजकर 51 पर होगा और सूर्यास्त- 6 बजकर 17 मिनट पर होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल …

Join Our WhatsApp Group Join Now

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : आज जाब में नवीन उत्तरदायित्व मिल सकता है। व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। अचानक यात्रा करने से परेशानी होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): आज का दिन जांब में थोड़े संघर्ष का है। धन का आगमन हो सकता है। आज आप लोगों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में वैसे शांति रहेगी। काम के सिलसिले में आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।
मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) :आज प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। अपनी समस्याओं को एक दूसरे से साझा करेंगे। पढ़ाई के प्रति आपकी एकाग्रता में कुछ कमी आऐगी। आपको बिजनेस में विरोधियों से बचकर रहना चाहिए।

कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : आज कोई बकाया धन मिलेगा। बहन के विवाह में आ रही समस्या के लिए अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को करियर के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय के मामले में खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है।

सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) : व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ होगा। आज आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महतवपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। प्रेम के नज़रिए से आज का दिन आपके लिए ख़ुशियों से भरा रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : जांब में सफलता से प्रसन्नता होगी। मेष व मकर राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है। आज आपको यात्रा टालना बेहतर रहेगा। से रुका हुआ पैसा भी वापस आ सकता है। दांपत्य जीवन के लिए अच्छा दिन है और आपके रिश्ते में रोमांस और प्यार बढ़ेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) : आज क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज अपने किसी साथी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरुरत है। मित्रों से मिलने आप उनके घर जाऐंगे। आपकी दोस्ती और भी मजबूत होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) :आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। आज आप संतान के करियर को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल रहेंगे। लंबे समय से चली आ रही किसी बड़ी दुविधा से आपको जल्दी ही छुटकारा मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधित निर्णय लेने में दिक्‍कत होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) : जांब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । विदेश में रह रहे परिजन से फोन पर बातचीत करके आप प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। आपके प्रिय का प्यारा बर्ताव आपको ख़ास होने का अनुभव कराएगा। सेहत के नज़रिए से गले लगने के अपने फ़ायदे हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : हेल्थ के प्रति सावधान रहें। राजनीति में प्रोग्रेस है। आज लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन के तनाव से मुक्ति मिल सकती है। कार्य में सफलता मिलने से हर्ष होगा। इनकम में वृद्धि होगी। अच्छी यात्राएं करने का मौका मिल सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope):जांब को लेकर तनाव रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे । जीवनसाथी का सहयोग प्राप्‍त होगा।आत्मबल में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा। इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जायेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : जांब में उन्नति होगी। धन आगमन के संकेत हैं। आज वैवाहिक जीवन में कुछ अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाइयों तथा मित्रों की सहायता करने का अवसर मिलेगा। परिवार में कुछ अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में वाणी पर नियंत्रण रखें ।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close