आप का नया फार्मूला..यहां करेंगे भ्रष्टाचार का खुलासा..जनता को बताएंगे..कैसा है दिल्ली मॉडल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
Aap, Fake Video, Savita Ananad, Tajinder Pal, Loksabha Election, Evm, Arvind Kejriwal, Aam Aadmi Party,,Lok Sabha Elections 2019, Lok Sabha Elections 2019 News, Lok Sabha Elections 2019 Latest News, Lok Sabha Elections 2019 Schedule, Lok Sabha Elections 2019 Dates, Lok Sabha Elections 2019 Survey, Lok Sabha Elections 2019 Prediction, Lok Sabha Elections 2019,
बिलासपुर—- आदमी आदमी पार्टी ने सरकार की रीति नीति को सबके सामने लाने को लेकर सोशल मीडिया का सहारा लिए जाने का एलान किया है। आम आदमी पार्टी नेता कोमल होपेन्डी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य और केंद्र सरकार की भ्रष्टाचार का खुलासा किया जाएगा। 
 
                 आम आदमी पार्टी नेता कोमल होपेन्डी ने एलान किया है कि राज्य और केन्द्र सरकार की भ्रष्ट नीतियों को सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता के सामने लाया जाएगा। आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि केन्द्र और राज्य सरकार की भ्रष्ट नीतियों से जनता परेशान और हलाकान है। आम आदमी पार्टी सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रष्टाचार की पोल खोलेगी।
 
          पार्टी ने फैसला किया है कि प्रत्येक जिला के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की टीम  अस्पतालों, उप स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, वेलनेस सेंटरों का दौरा करेगी। वस्तु स्थिति की वीडियोग्राफी होगी। इसके बाद असलियत को जनता के सामने रखा जाएगा।
 
                प्रियंका शुक्ला ने बताया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार की अगुवाई में  विकास का जो दिल्ली मॉडल बना है, उसे अपनाना भ्रष्ट सरकारों के बस की बात नही है। दिल्ली में  भ्रष्टाचार पर लगाम लगने से, जनता के बचे पैसे से दिल्ली मॉडल बना है। 
 
             शिक्षा और स्वास्थ्य दिल्ली मॉडल के केंद्र में है। छत्तीसगढ़ में भी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर हमेशा संघर्ष करेगी। सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य केंद्रों के दौरे का  अभियान 15दिनों तक लगातार चलेगा।
close