हम दीवार नहीं..बुनियाद हिलाएंगे…आप नेताओं ने बताया…2018 में होगा चमत्कार

AAPबिलासपुर—आम आदमी पार्टी की संकल्प रैली दो दिनों तक बिलासपुर विधानसभा में एक नवम्बर से शुरू होगी। इसके अलावा प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लोकसभा और विधानसभा वार संकल्प रैली निकालेंगे। आम आदमी पार्टी की रैली एक नवम्बर से शुरू होकर 20 नवम्बर तक चलेगी। इस दौरान जनाधार तलाशने के साथ पार्टी कार्यकर्ता सरकार की नींद भी हराम करेंगे। यह बातें आज प्रेस कल्ब में पत्रकार वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी बिलासपुर लोकसभा अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह और पार्टी के कोषाध्यक्ष अनिल सिंह बघेल ने कहा।

Join WhatsApp Group Join Now

                                                 पत्रवार्ता में जसबीर और अनिल ने बताया कि आम आदमी पार्टी एक नवम्बर से प्रदेश के सभी लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ संकल्प यात्रा निकालेगी। संकल्प यात्रा सभी जगह एक नवम्बर से शुरू होकर 20 नवम्बर तक चलेगी। बिलासपुर विधानसभा में दोपहर 12 बजे यात्रा का आगाज किया जाएगा। यात्रा के बीच आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता अरपा का जल साथ लेकर चलेंगे। विधानसभा में जगह जगह जल का छिड़काव करेंगे। इसके अलावा लोकसभा के सभी विधानसभा में यह प्रक्रिया चलेगी।

यह भी पढ़ें -  फांसी से बची..युवती ने सिम्स में तोड़ा दम

                        जसबीर और अनिल ने सवालों का जवाब दिया। दोनों आप नेताओं ने बताया कि हां हमारी कोशिश रहेगी की प्रदेश के सभी विधानसभा में आप के कार्यकर्ता चुनाव लडेंगे। क्योंकि हम चुनाव दीवार हिलाने नहीं..बल्कि बुनियाद हिलाने लड़ेंगे। सरकार भी बनाएंगे।हम चमत्कार पर नहीं बल्कि जनता की आवाज पर विश्वास करते हैं। लेकिन 2018 विधानसभा चुनाव में जनता की आवाज में चमत्कार ही दिखाई देगा।

                                     आप नेताओं के अनुसार यह सच है कि हमने सिवरेज के लिए आवाज नहीं उठाई। लेकिन अब समय आ गया है कि आवाज उठायी जाए। देर हो चुकी है…इसका हमें अहसास है। लेकिन बताना चाहेंगे कि सिवरेज के खिलाफ आवाज केवल चुनाव के लिए नहीं बल्कि परिणाम के लिए उठाया जाएगा। विश्वास दिलाता हूं कि सिवरेज का उद्घाटन 2018 तक नहीं होगा। यदि हो भी गया तो जिले में महामारी की स्थिति बन जाएगी। क्योंकि आधे अधूरे लोकार्पण से जनता को घर से निकला हुया गंदा पानी ही पीना होगा।

यह भी पढ़ें -  अब मोपका पुलिस सहायता केन्द्र से होगी अपराधियों पर नजर..पुलिस कप्तान ने किया शुभारम्भ..स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

                  आप नेताओं ने कहा कि अभी तो केवल एक सीड़ी बाहर आयी है। हम विश्वास दिलाते हैं कि अभी बहुत सीड़ियों का आना बाकी है। जिस प्रकार इस सीडी का हश्र हुआ शायद आने वाली सीडियों का भी हश्र होगा। लेकिन इतना तो सच है कि यह सीड़ी भी सही है आने वाली सीड़ी भी सही होगी।

                                  फोरेंसिक लैब पहुंचने से पहले ही सीडी को फर्जी बता दिया गया। आप नेताओं के अनुसार मीडिया को ऐसा नहीं करना चाहिए था। इससे किरकिरी होती है। आप लोग मीडिया बन्धु है इस बात को माने या ना मानें। दोनो आप नेताओं ने कहा कि जहां तीसरा विकल्प है वहां भाजपा और कांग्रेस कमजोर है। छत्तीसगढ़ में आप तीसरा विकल्प है। इसलिए भाजपा और कांग्रेस की हार निश्चित है।

यह भी पढ़ें -  रेलवे पुलिस ने बरामद किया आधे घंटे में गायब सामान

                जोगी के सवाल पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि जोगी झूठे हैं। पिछले 15 साल से उन्हीं की सरकार चल रही है। मलतब जोगी ही सरकार चला रहे हैं। जो नेता पार्टी का सगा नहीं हो सकता वह जनता का कभी हितैषी नहीं हो सकता है। कांग्रेस को वर्तमान स्थिति में लाने के लिए जोगी ही जिम्मेदार हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी भी भाजपा की बी टीम है। जब आप लोग भी कांग्रेस और भाजपा की राजनीति कर रहे हैं। नैतिकता की दुहाई देकर नेम प्लेट पर कालिख पोतना क्या उचित है। आप नेताओं ने बताया कि कम से कम अच्छी और बुरी नैतिकता में भेद करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close
Share to...