अबोध बालक का अपहरण..वारदात के कुछ घण्टों में पकड़ाया आरोपी..सगे चाचा ने ही दिया घटना को अंजाम..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— सिरगिट्टी पुलिस ने समय रहते आरोपी को पकड़कर बड़ी घटना को ब्रेक लगा दिया। अबोध बालक के अपहरण करने के जुर्म में चाचा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 का अपराध दर्ज न्यायालय में पेश किया गया। इसके बाद सीधे जेल पहुंच गया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     सिरगिट्टी पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए बड़ी घटना को अंजाम पर पहुंचने से पहले टाल दिया है। सिरगिट्टी पुलिस को 25 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े चार बजे गणेश नगर चुचुहियापारा निवासी आरती ने बताया कि उसकी शादी 12 साल पहले चंदन से हुई। इस दौरान उसे चार बच्चे दो लड़की और लड़का हई। 25 अक्टूबर को शाम चार बजे उसका देवर मोनू ध्रुव घर आया। वाद विवाद कर डेढ़ साल के बच्चे भूपेन्द्र को उठाकर ले गया।

              मामले को गंभीरता से लेते हुए सिरगिट्टी पुलिस ने तत्काल आलाधिकारियों को जानकारी दी। तत्काल एफआईआर भी दर्ज किया गया। पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर हालात और वस्तुस्थिति का जायजा लिया। आरोपी के बारे में गंभीरता से बातचीत हुई। इस दौरान जानकारी मिली कि आरोपी मोनू ध्रुव पिता चन्द्रप्रकाश ध्रुव उस्लापुर में रहता है। 

                उस्लापुर पहुंचकर पुलिस ने मोनू ध्रुव के ठिकाने में दबिश दी। और बच्चे को सकुशल बरामद किया गया। आरोपी से पकड़ कर पूछताछ की गयी। आरोपी मोनू ने बताया कि बड़े भाई और भाभी से उसका पारिवारिक विवाद है। यही कारण है कि छोटे बच्चे को उठाकर अपने साथ ले आया। पुलिस ने आरोपी को आईपीसी की धारा 363 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

close