PM नरेंद्र मोदी के” मन की बात” सुनेंगे BJP के सभी मंडल और बूथ के कार्यकर्ता

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “मन की बात” को रविवार को जिला भाजपा के सभी मंडल बैठक एवं सभी बूथ पर कार्यकर्ताओं द्वारा आम जनमानस के साथ सूना जायेगा।भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विभिन्न सामाजिक विषयों पर ‘‘मन की बात‘‘ देश भर में बहुत ही लोकप्रिय है, इससे समाज को नया आयाम तथा विभिन्न सकारात्मक कार्यो के प्रति प्रोत्साहन मिलता रहा है। 26 जून 2022 रविवार को मन की बात कार्यक्रम रेडियो, विभिन्न टीवी चैनल, नरेन्द्र मोदी एप्प एवं यूट्यूब आदि पर प्रातः 11 बजे प्रसारित होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

26 जून 2022 को मन की बात कार्यक्रम को बिलासपुर जिला के सभी मंडल में आयोजित मंडल कार्यसमिति बैठक एवं जिला के सभी बूथ में बूथ कमेटी की बैठक आयोजित कर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आम जनमानस के साथ सामूहिक रूप से ‘‘मन की बात‘‘ को सुना जायेगा।

श्री कुमावत ने बताया कि सांसद, विधायक, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य, पूर्व सांसद/पूर्व विधायक, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य, भाजपा मंडल पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा मंडल पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य, शक्ति केन्द्र संयोजक/सहसंयोजक एवं बूथ पालक मंडल कार्यसमिति बैठक या जिस बूथ में निवास करते है उस बूथ में “मन की बात” कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ सुनेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक एवं मन की बात के जिला संयोजक मोहित जायसवाल, सहसंयोजक अवधेश अग्रवाल ने बिलासपुर जिला में निवासरत् सभी स्तर के भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि मंडल की कार्यसमिति बैठक व बूथ कमेटी की बैठक में आम जनमानस के साथ 26 जून 2022 रविवार को प्रातः 11 बजे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात अवश्य सुने।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close