अमर ने कहा..लाठी,डंडा मारपीट भाजपा का नहीं कांग्रेस का कल्चर..9 अगस्त को घेरेंगे सीएम का घेराव..क्योंकि.मुस्कुराते चेहरे ने युवाओं को छला

BHASKAR MISHRA
6 Min Read
बिलासपुर—पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा..हमारा कल्चर लाड़ी डंडा या मारपीट का नहीं है। प्रदेश में जगह जगह मख्यमंत्री का हंसता नूरानी चेहरा दिखाई देता है। पोस्टर में लिखा होता है कि तीन लाख युवा बेरोजगारों को रोजगार दिया गया। सच्चाई तो यह है कि पिछले तीन सालों में सिर्फ 20 हजार लोगों को ही रोजगार मिला है। हमारी मांग है कि मुख्यमंत्री जनघोषणा पत्र में किए गए वादे को पूरा करें। युवाओं के साथ कांग्रेस सरकार ने छल किया है। ना तो वादा निभाया है। और ना ही बेरोजगारी भत्ता ही दिया।  हम सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।  9 अगस्त को रायपुर में भाजपा युवा मोर्चा के साथी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

 सरकार पर अमर का निशाना

Join Our WhatsApp Group Join Now
          भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री समेत कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साथा। अमर अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश का युवा आज अपने आप को छला महसूस कर रहा है। कांग्रेस पार्टी ने वादा किया था कि सरकार बनाने के बाद 3 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। ढाई हजार बेरोजगारी भर्ता देंगे। लेकिन साढ़े तीन साल में केवल 20 हजार लोगों को ही रोजगार दिया गया है। बेरोजगारी भत्ता का युवाओ आज तक इंतजार है।

मुख्यमंत्री आवास का घेराव

              अमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवा सरकार को जगाने के लिए 6 से 9 जुलाई के बीच  जागरण अभियान चलाया जाएगा। 10 जुलाई से 15 जुलाई के बीच स्टाल लगाकार हस्ताक्षर अभियान के साथ जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। अमर ने कहा कि पूरे प्रदेश में 15 जुलाई से 30 जुलाई तक युवा मोर्चा की टीम युवाओं को रोजगार दिए जाने को लेकर अलग अलग चरण में आंदोलन किया जाएगा। 9 अगस्त को हजारों की संख्या में युवा मोर्चा के साथी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार की मांग करेंगे।

9 को युवाओं की अगस्त क्रांति

               आखिर 9 अगस्त को ही सीएम का आास क्यों..सवाल के जवाब में अमर ने कहा कि 9 अगस्त को अगस्त क्रांति है। देश की आजादी के लिए इसी दिन बिगुल फूंका है। हमारे युवा साथी भी इसी दिन आंदोलन कर याद दिलाएंगे कि वादा के अनुसार युवाओं को रोजगार दिया जाए। 

मुस्कुराते चेहरे ने युवाओं को छला

                अमर ने कहा कि पोस्टर में मुख्यमंत्री का हंसता नूरानी चेहरा बेरोजगार युवकों को चिढ़ाता है। हम आवास का घेराव कर बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मांगेगे। 
                 विश्व हिन्दु परिषद का छत्तीसगढ़ बन्द का समर्थन कर रहे हैं। लेकिन नूपुर शर्मा मुद्दा को लेकर कभी प्रेसवार्ता नहीं किया गया।  अमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कार्रवाई की है। भड़काऊ बयान देना कांग्रेस का काम है। प्रदेश जला दो..जिहाद करो यह काम भाजपा का नहीं कांग्रेस पार्टी का है। कांग्रेस पार्टी सांप्रदायिक तनाव पैदा करने का काम करती है।

केन्द्र के रोजगार योजना में कांग्रेस की अंड़ंगे बाजी

               एक सवाल के जवाब में अमर ने कहा कि कांग्रेस ने वादा किया था कि 3 लाख युवाओं को रोजगार देंगे। लेकिन वादा को पूरा नहीं किया गया। केन्द्र सरकार ने जब भी युवाओं के लिए अच्छा कदम उठाया है। कांग्रेस ने विरोध ही किया है। अग्निपथ ऐसी ही एक योजना है। मुख्यमंत्री ने बयान जारी कर सेना का अपमान किया है। यदि वह चाहते तो दूसरे राज्यों और कार्पोरेट जगत की तरह प्रदेश पुलिस में अग्निवीरो को आरक्षण देने की घोषणा कर सकते थे। बस्तर के लिए अलग से टीम का गठन किया जा रहा है। अग्निवीरों की टीम बनाने का एलान कर सकते थे। लेकिन उन्होने ऐसा नहीं किया। हमारी मांग है कि वादा के अनुसार युवाओ को रोजगार दिया जाए।

विश्व हिन्दु के प्रदेश बन्द एलान को समर्थन

                       अमर ने कहा कि उदयपुर की घटना को टाला जा सकता था। मामले में पीड़ित ने पुलिस थाना में शिकायत भी दर्ज कराया। सुरक्षा की फरियाद भी किया। अखबारों में लिखा पढ़ा भी गया। यदि राजस्थान सरकार ने प्रयास किया होता तो घटना को टाला जा सकता था। कांग्रेस अपने इन्ही हरकतों के कारण धीरे धीरे  सिमट कर कुछ स्थानों में  ही रह गयी है। अमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का विश्व हिन्दू परिषद के 2 जुलाई को प्रदेश बन्द एलान समर्थन है।

यह हमारा नहीं कांग्रेस का कल्चर

            बन्द का समर्थन घर बैठ बैठे होगा या भाजपा के नेता सड़क पर भी उतरेंगे। अमर ने कहा हम जिले और प्रदेश के एक व्यवसायी से मिलेंगे। बन्द के समर्थन में आग्रह करेंगे। ला
ठी,डंडा मारपीट खून खराबा हमारा नहीं कांग्रेस पार्टी का कल्चर है।  

             क

close