Amla Juice Benefits- किस वक्त पीना चाहिए और इसके फायदे।

Shri Mi
Amla Juice Benefits

Amla Juice Benefits: आंवला में पोषक तत्वों का भंडार छिपा हुआ है। इसके गुणों की वजह से आंवला को सुपरफूड भी माना जाता है। गर्मी में आंवला का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। शरीर की कई स्वास्थ्यगत समस्याओं को आंवला दूर करने में मदद करता है। रोजाना आंवला जूस पीने से शरीर में चमत्कारी बदलाव नजर आने लगते हैं। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

आंवला जूस पीने का शरीर को भरपूर फायदा मिले, इसके लिए जरूरी है कि उसे सही समय पर पिया जाए। आइए जानते हैं आंवला पीने के लिए सही समय कौन सा है और इसे पीने के शरीर को मिलने वाले बड़े लाभों के बारे में।Amla Juice Benefits

 आंवला सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है और इसे दिन में किसी भी वक्त खाया जा सकता है। आंवला जूस को भी शाम होने से पहले पिया जा सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक आंवला जूस पीना बेहद लाभकारी होता है। सुबह खाली पेट आंवला जूस पीने से शरीर को बहुत फायदा मिलता है। आंवला में मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाता है। इसे पीने से शरीर में ऊर्जा महसूस होती है।

आंवला जूस पीने के फायदे/Amla Juice Benefits

वजन – आप अगर बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आंवला जूस पीना शुरू कर दें। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स और फाइबर डाइजेशन सिस्टम को सुधारकर मेटाबॉलिज्म बूस्ट करते हैं। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है। 

कोलेस्ट्रॉल – दिल की सेहत को दुरुस्त रखने में आंवला जूस किसी से कम नहीं है। आंवला में ढेरों मिनरल्स, विटामिंस, फैटी एसिड पाया जाता है जो दिल के लिए फायदेमंद होते हैं। आंवला जूस बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है।Amla Juice Benefits

एनर्जी बढ़ाता है – आप अगर गर्मी में सुस्ती महसूस कर रहे हैं तो आंवला जूस पीने से शरीर में एनर्जी महसूस होगी। आंवला जूस में मौजूद कंपाउंड शरीर को ऊर्जा से भर देते हैं। 

इम्यूनिटी – आंवला में मौजूद तत्व रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने का काम करते हैं। नियमित आंवला जूस पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और शरीर में बीमारियों से लड़ने का माद्दा पैदा होता है। 

आंखों की रोशनी – आंखें हमारे शरीर का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। आंखे ही दुनिया की रंगीनियत दिखाती हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने में आंवला असरदार होता है। आंवला जूस पीने से आई साइट बेहतर बनाने में मदद मिलती है। Amla Juice Benefits

हड्डियों की मजबूती – आंवला में विटामिन सी के साथ कैल्शियम भी पाया जाता है। ये तत्व शरीर की हड्डियों को मजबूती देने और उसका घनत्व बढ़ाने में मदद करता है। Amla Juice Benefits

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। cgwallइनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श से जरूर लें।)

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close