अरपा अर्पण समिति की सीएम से मांग..स्मृति वन के पीछे अरपा तट पर बनाएं भोजली घाट..देखने को मिलेगा समरसता और भाईचारा का नजारा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—अरपा अर्पण महा अभियान समिति ने श्याम मोहन तिवारी की अगुवाई में जिला और निगम प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को भोजली घाट बनाए जाने को लेकर मांग पत्र दिया है। श्याम दुबे समेत सभी सदस्यों ने प्रशासन को बताया कि अरपा और बिलासपुर की जनता के बीच सदियों से घनिष्ट नाता रहा है। इसमें भोजली पर्व का महत्वपूर्ण स्थान है। जनता की मांग है कि शासन प्रशासन अरपा तट पर भोजली घाट के लिए स्थान सुनिश्चित करे।
 
                    जिला प्रशासन को दिए मांग पत्र में अरपा अर्पण महा अभियान समिति के प्रतिनिधि मण्डल ने बताया कि छत्तीसगढ़ परम्पराआों और उत्सवों का राज्य है। इसमें भोजली पर्व भी शामिल है। बिलासपुर में भोजली पर्व का अरपा से विशेष नाता है। परम्परानुसार भोजली पर्व को अब तक पचरी घाट पर ही मनाया जाता रहा है।
 
              समिति के सदस्यों ने बताया कि बिलासपुर में भोजली पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। सभी लोग अरपा तट स्थित पचरी घाट में ही भोजली का विसर्जन करते रहे है। बैराज बनने के बाद पचरीघाट का डूबना निश्चित है। ऐसी सूरत में भोजली पर्व पर आस्थावान लोगों को भोजली विसर्जन को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
 
                 चूंकि आम जनता को सालभर भोजली पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है। पचरी घाट डूबने की जानकारी के बाद आम लोगों में भोजली विसर्जन स्थल को लेकर चिंता को समझा जा सकता है। 
  
                समिति के सदस्यों ने बताया कि पचरी घाट डूबने के बाद अरपा तट पर कोई दूसरा घाट नहीं है। जहां लोग अपनी आस्था को जाहिर कर सके। बिलासपुर की जनता चाहती है कि छठघाट से पुल की दूसरी तरफ स्मृति वन के पीछे अरपा तट पर ही  भोजली घाट बनाया जाए। ताकि जिले की जनता छठपूजा के साथ-साथ भोजली तिहार का भी आनन्द मिल सके।
 
      श्याम मोहन दुबे ने बताया कि छटघाट से लग कर स्मृति वन के पीछे भोजली घाट बनने से ना केवल दो महान संस्कृतियों का मिलन देखने को मिलेगा। बल्कि समरसता और भाईचारे का अनुपम उदाहरण की झलक भी मिलेगी। दुबे ने बताया कि हमने अपनी मांग को लेकर निकाय सचिव को जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन दिया है।
 
                 प्रतिनिधि मण्डल में श्याम मोहन दुबे,बसंत जायसवाल,जय प्रकाश पाठक,प्रकाश तिवारी, नेहा वर्मा, अभिषेक तिवारी,दिग्विजय पाठक, वर्षा ताम्रकार,आशुतोष तिवारी, आशुतोष शर्मा,गिरीश दुबे,अमित रंजन पाण्डेय, संजय जायसवाल,डॉ. आलोक मिश्रा,राजकुमार जायसवाल, ज्योति कुर्रे,मनोज सोनी, सुधीर सेवते,अनुराग मिश्रा,अभिषेक ठाकुर, रंजीत धुव, विठ्ठल,मनीष पुरी शामिल रहे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close