Arun Sao बोले – 4 महीने के लिए डिप्टी सीएम बनाना TS Singhdeo का अपमान है

Shri Mi
2 Min Read

टीएस सिंहदेव के उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि जो आदेश कांग्रेस पार्टी ने निकाला है कांग्रेस पार्टी को मुख्यमंत्री बनाने का अधिकार नहीं है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

यह अधिकार मुख्यमंत्री का है राज्यपाल का है।जिसे ढाई साल मुख्यमंत्री बनाने का वादा था उसे 4 महीने के लिए उपमुख्यमंत्री बनाया जाना टीएस सिंहदेव का अपमान है।

चला चली की बेला में कांग्रेस ने अपने अंतर ग्रह को मिटाने का यह प्रयास किया है।कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का, नशे का, अराजकता का गढ़ बना रखा है जनता के आक्रोश से कांग्रेस डरी हुई है इन सब फैसलों से अब कुछ नहीं होने वाला।

इधर उप मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ के पहले डिप्टी सीएम के रूप में नाम आने के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब होते हुए TS सिंहदेव ने कहा कि सभी एकजुटता से मिलजुल कर काम करेंगे ।जो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी और प्रदेश के लिए बेहतर हो सके।

उन्होंने डिप्टी सीएम के रूप में चयन पर कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं सरगुजा इलाके से आता हूं।

कांग्रेस ने अब तक जो जिम्मेदारी सौंपी उसे अपनी क्षमता के अनुरूप पूरा करने की कोशिश करते रहे। अभी यह जो जिम्मेदारी मिली है कोशिश करना है कि सीमित समय में भी सब मिलजुल कर कांग्रेस पार्टी और छत्तीसगढ़ की बेहतरी के लिए प्रयास करें।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पिछली बार एकजुटता के कारण ही छत्तीसगढ़ में अप्रत्याशित नतीजे आए और कांग्रेस को 68 सीटें मिली थी। अब फिर से जनता के बीच जाएंगे और सहयोग मांगेंगे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close