जेल से छुटते ही सूने घर को बनाया निशाना..सोने चांदी के जेवर पर किया हाथ साफ..दोनो गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- सीपत पुलिस ने जेल से छुटकर चोरी को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान दोनो आरोपियों से सोने चांदी के आभूषण को निशानदेही पर बरामद किया है। पकड़े गए दोनो आरोपियों का नाम सुनील कुमार सिंह और शैलेंद्र प्रताप उर्फ टोबा टेगवार है। दोनो आरोपी मडई के रहने वाले है। 
 
           सीपत पुलिस के अनुसार पंकज कुमार टेगवार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 9 अप्रैल को बिलासपुर स्थित रिश्तेदार के घर सपरिवार शादी में गया। इसी दौरान रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों ने घर के पीछे से लकड़ी दरवाजा अन्दर दाखिल हुए। आलमारी से सोने चांदी के जेवर और मोबाइल, नगदी पार किया।
 
               तत्काल रिपोर्ट कर चोरी के अपराध को विवेचना में लिया गया। छानबीन के दौरान जानकारी मिली कि गांव के  दो व्यक्ति जेल से छूट कर आए है। शायद चोरी में दोनो की भूमिका हो। संदेह के आधार पर दोनों को हिरासत में लिया गया।
 
            पूछताछ के दौरान सुनील सिंह और शैलेंद्र प्रताप ने अपराध कबूल किया। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर,नगदी समेत मोबाइल को बरामद किया गया। दोनों ने बताया कि  घर में लगे तीन एलईडी टीवी के साथ तोड़-फोड भी किया है। पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया।
 
close