Bilaspur:विकास कार्यों का मुआयना करने निकले मेयर किशोर राय, कामों में तेजी लाने के दिए निर्देश

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर।बुधवार को मेयर किशोर राय ने शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान मेयर ने कार्य में तेजी लाने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।शहर विकास के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की निगम प्रशासन द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को मेयर किशोर राय व्यापार विहार सड़क निर्माण और पं. दिनदयाल उपाध्याय गार्डन के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुँचे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इस दौरान संबंधित अधिकारियों को मौके पर तलब कर निर्माण कार्य की जानकारी ली गई। इसी तरह निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मेयर ने शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा भी लिया गया।

इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे अवैध रूप निर्माण मलबा पड़ा मिला, जिसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इसी तरह निगम के निर्माण कार्यों के मलबा को व्यवस्थित रखने के निर्देश अधिकारियों व ठेकेदारों को दिए गए। मेयर ने कहा कि सड़क किनारे अव्यवस्थित रूप से मलबा पड़े रहने के कारण यातायात बाधित होता है और शहरवासियों को दिक्कत होती है।

ऐसे सभी मलबो को तत्काल हटाने और जब्ती व जुमार्ने की कार्रवाई करने के निर्देश मेयर ने संबंधित अधिकारियों को दिया।किशोर राय ने शहर विकास के तहत चल रहे सभी निर्माण कार्यों को तय समय सीमा पर कराने की बात कही।

हर रोज किया जाएगा निरीक्षण
मेयर किशोर ने कहा कि शहर विकास कार्यों में सड़क निर्माण, नाला व नाली निर्माण, गार्डन निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें हर रोज वे खुद उनका निरीक्षण करेंगे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close