Bilaspur: घर आजा संगी मतदान करे बर…अभियान को मिल रही सफलता

Shri Mi

बिलासपुर/मतदाता जागरूकता के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ घर आजा संगी मतदान करे बर’ के सार्थक परिणाम मिल रहे हैं। अभियान के तहत श्रम विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों से आज उसलापुर स्टेशन में 18 परिवार अपने गांव लौटे हैं जिनमें 30 सदस्य मतदाता हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

श्रम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज 1106 श्रमिकों को फोन पर मतदान के लिए घर आने का निमंत्रण दिया गया। विभाग के प्रयासों से श्रमिक परिवार मतदान का महत्व समझकर अपने गांव वापस आ रहे हैं। आज उसलापुर स्टेशन पहुंचे श्रमिक परिवारों का श्रम विभाग के कर्मचारियों ने स्वागत किया। उन्हें मतदान के महत्व के बारे में बताया गया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close