Bilaspur: रिटायरमेण्ट के दूसरे दिन कर्मचारियों को मिला PPO आदेश

Shri Mi
1 Min Read

Bilaspur: रिटायरमेन्ट के दूसरे दिन ही कर्मचारियों को जिला कोषालय द्वारा पीपीओ आदेश जारी कर दिए गए। उन्हें अगले महीने से पेंशन भी मिलने लगेगी। संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन राजेन्द्र पटेल ने आज अपने कार्यालय कक्ष में प्रतीक स्वरूप 10 कर्मचारियों को पीपीओ स्वीकृति आदेश वितरित किये। ये सभी कर्मचारी कल 28 फरवरी को ही सेवानिवृत्त हुये थे। उन्होंने सेवानिवृत्त सभी कर्मचारियों के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दी।  उन्होंने बताया कि बिलासपुर संभाग के अंतर्गत शामिल जिलों के विभिन्न विभागों से रिटायर्ड 26 कर्मचारियों को आज संबंधित जिला कोषालय द्वारा पीपीओ प्रमाण पत्र दिए गए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कलेक्टर सौरभकुमार ने त्वरित गति से पीपीओ जारी करने के लिए जिला कोषालय अधिकारी एवं स्टाफ को शाबाशी दी है। मालूम हो कि सेवानिवृत्ति के बाद सरकारी कर्मचारियों को जारी पीपीओ आदेश के आधार पर ही पेंशन दी जाती है। इस अवसर पर उप संचालक दिनेश निर्मलकर एवं जिला कोषालय अधिकारी विकास सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close