शहीदों के घर पहुंची बिलासपुर पुलिस.. दीपावली पर सीएम का दिया सन्देश.. पुलिस कप्तान ने कहा..आपको नमन्

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—पुलिस कप्तान की अगुवाई में बिलासपुर पुलिस शहीदों के घर पहुंची। परिजनों को सीएम का शुभकामना संदेश दिया। बताया कि प्रदेश मुखिया भूपेश बघेल ने शहीदों के योगदान को दिल से याद किया है। साथ ही कहा है कि राज्य की जनता और सरकार शहीदों के योगदान को युगों युगों तक रखेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     जानकारी देते चलें कि प्रदेश के मुखिया और कांग्रेस सरकार ने राज्य के शहीद पुलिस परिवारों के योगदान की स्मृति में सभी पुलिस अधीक्षकों को क्षेत्र में निवासरत शहीद पुलिस परिवारों को दीपावली पर्व की शुभकामना संदेश देने का आदेश दिया है। गृहमंत्री ताम्रध्वज के निर्देश पर अमल करते हुए प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस कप्तान आलाधिकारियों के साथ प्रत्यक्ष रूप से शहीद परिवार से  भेंट करते हुए सीएम और राज्य शासन के शुभकामनाओं को पहुंचा रहे हैं।  

              इसी क्रम में आज बिलासपुर जिले के पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल अपनी टीम के साथ पुलिस गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और डीजीपी डीएम अवस्थी के निर्देश पर शहीद परिवार के घर पहुंचे। अलग अलग टीम के माध्यम से 24 शहीद परिवारों के सदस्यों से  मिलकर मुख्यमंत्री और राज्य शासन की तरफ से दीपावली शुभकामना संदेश दिया। पुलिस कप्तान और अन्य आलाधिकारियों ने शहीद परिवार के सदस्यों को बताया कि सरकार हर सुख दुख में साथ है। और पुलिस प्रशासन शहीद परिवार के सदस्यों को नमन् करता है।

close