उद्घटान कार्यक्रम के बाद बिलासपुर और मुंगेली जिले के सभी कार्यकर्ताओं के साथ सौदान सिंह गुजराती समाज भवन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में मौजूद पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया। सौदान सिंह ने कहा कि भाजपा को खड़ा करने में लाखों कार्यकर्ताओं ने अपने जीवन को समर्पित किया है। तब कहीं जाकर पार्टी इस मुकाम तक पहुंची है। छत्तीसगढ़ में जब भी अन्य प्रदेश का कोई व्यक्ति आता है तो यहाॅ की विकास को कभी नही भूलता। हमारी सरकार ने सभी वर्गो को ध्यान में रखकर विकास की ईबादत लिखी है। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद काफी परिवर्तन हुआ है। केन्द्र और राज्य की सरकार यहाॅ के पीढ़ियों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है।
सौदान सिंह ने कहा कि आमजनों के बीच पहुॅचकर सरकार की उपलब्धियों को बताये। युवा और महिला मोर्चा को लोकसभा स्तरीय बड़ा सम्मेलन करने का निर्देश दिया। बूथ स्तर में सामान्य सदस्यों का सम्मेलन और आगामी समय में प्रदेश में भव्य मोटर साईकिल रैली निकालने को कहा।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में तीन बार सरकार बनाई है। 2001 में प्रभारी बनने के बाद आज तक हमें मार्गदर्शन दे रहे है। पूरे देश में चारो-तरफ पार्टी की जीत हो रही है। आने वाले समय में कांग्रेस मुक्त भारत का संकल्पना को पूरा करना है। 2018 में चौथी बार प्रदेश में भाजपा सरकार बनाना है।