पूर्व मुख्यमंत्री के गढ़ में कांग्रेस ने भाजपा से छीनी सीट

Shri Mi
1 Min Read

राजनांदगांव। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का गढ़ माने जाने वाले राजनांदगांव शहर के वार्ड नंबर 17 के उपचुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त मिली है। कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रकला देवांगन ने भाजपा की सरिता सिन्हा को 182 वोट से हराया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 3 दर्शक बाद कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। लिहाजा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन के राजनांदगांव शहर से विधायक होने की वजह से इस वार्ड में बाजी मारकर कांग्रेसी खेमे में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस की चंद्रकला देवांगन ने भाजपा की सरिता सिन्हा को लगभग एकतरफा मात दी है। भाजपा ने इस चुनाव में कांग्रेस पर सत्ता का दुरुपयोग करने का खुलकर आरोप लगाया था। पूरे प्रचार में भाजपा कांग्रेस पर चुनाव संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाती रही। गुरुवार प्रात 9:00 बजे से शुरू हुई काउंटिंग में कांग्रेस लगभग हर राउंड में बढ़त के साथ जीत की ओर बढ़ी।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close