भाजपा नेत्री पूजा विधानी ने जताई चिंता..प्रदेश ने बनाया दुष्कर्म का रिकार्ड..हर 5 घंटे में 1 अनाचार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— भाजपा नेत्री पूजा विधानी ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं है। उन्होने बताया कि कानून व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गयी है। प्रदेश में पिछले 37 महीनों में 5153 अनाचार के मामले दर्ज हुए है। यह आंकड़ा बेहद ही चिंताजनक है। 
              भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य पूजा विधानी ने प्रदेश में बेटियों के साथ बढ़ते अपराध के लिए चिंता जाहिर किया है। उन्होने कहा कि जिस तरह प्रदेश में अनाचार के मामले बढ़ रहे हैं। बेहद चिंताजनक है। मस्तूरी क्षेत्र की एक युवती से अनाचार का मामला सामने आया है। जो कि दुखद और पीड़ादायक है।आरोपी अभी तक नहीं पकड़ा जा सका है। मतलब पुलिस भी नाकाम है।
                 पूजा विधानी ने बताया कि भिलाई के तहसीलदार पर रेप का आरोप है। बिलासपुर के एक रेंजर समेत कुछ लोगों पर सामूहिक अनाचार का मामला दर्ज हुआ हैं। जशपुर की एक युवती के साथ अनाचार की घटना हुई है। इसी तरह भिलाई की एक 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार हुआ है। जांजगीर के पोड़ीभाटा के एक महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। बताया जा रहा है कि उसके साथ भी दुष्कर्म हुआ है। चारामा में दुष्कर्म के एक मामले में पीड़िता को धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है कि 1 जनवरी 2019 से 15 फरवरी 2022 तक प्रदेश में 5153 अनाचार के मामले दर्ज हुए है जो बेहद ही दुखद आंकड़ा है। औसतन इन 1110 दिनों में लगभग हर दिन 5 महिलाओं के साथ अनाचार की घटनाएं हुई है जो बताता है कि हर पाचवें घंटे में एक महिला अनाचार की शिकार हुई है जो बेहद ही दुखद व चिंताजनक है। 
           पूजा विधानी के कहा कि नशे की वजह से महिला अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिसके कारण प्रदेश की महिलाओं में भय का वातावरण है। शनल क्राइम इन इंडिया के रिपोर्ट से जाहिर है कि बलात्कार के मामले में छत्तीसगढ़  6 वें स्थान पर है। सामूहिक दुराचार के मामले में 12वें स्थान पर है।आंकड़े बताते है कि प्रदेश में महिला अपराध के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।  इस पर अंकुश लगाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
close