कांग्रेस के विधायकों से मिले BJP अजजा मोर्चा के नेता,राष्ट्रपति चुनाव के लिए मांगा समर्थन

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर। आजादी के अमृत महोत्सव में जनजातीय समाज को सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने हेतु देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एन.डी.ए) ने भारत के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के लिए आदिवासी अस्मिता की प्रतीक श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को उम्मीदवार बनाया है। उन्हें वाईएसआर कांग्रेस, बीजू जनता दल, शिवसेना सहित कई अन्य ऐसे दलों का भी समर्थन मिला है, जो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एन.डी.ए) के सदस्य नही है. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एन.डी.ए) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जी को अधिक से अधिक वोटो से विजय बनाने हेतु प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने योजना बनाई है कि जिन दलों का एनडीए प्रत्याशी को समर्थन नही है उन दलों के सांसद, विधायकों को समर्थन के लिए आग्रह किया जाये

Join Our WhatsApp Group Join Now

जिसके अंतर्गत बिलासपुर जिला में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत के नेतृत्व में जिला भाजपा एवं जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता कांग्रेस के विधायकों से मिलकर आग्रह किया कि राष्ट्रपति पद हेतु दिनांक 18 जुलाई 2022 को होने वाले मतदान में अपनी अंतरात्मा की आवाज से श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को अपना अमूल्य वोंट देकर देश को पहली जनजाति महिला राष्ट्रपति देने का गौरव प्रदान करने में भागीदार बने। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, जिला मंत्री एस.कुमार मनहर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष लखन पैकरा, मनोहर राज, भारती परते, राकेश चंद्राकर, सुनीता मानिकपुरी, मनीराम ध्रुव, शिवमान सिंह खुसरो, हेमंत मरकाम, अमित टोप्पो, सचिन कायरवार, राजू सिंह राजपूत, रमेश कुमार राज, रोशन राही, देवेन्द्र राव सोमवार सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close