ताला तोड़कर चोरी को दिया अंजाम..दो आरोपी गिरफ्तार…रिमाण्ड पर दोनों को भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- तखतपुर पुलिस ने ताला तोड़ने के बाद घर अन्दर घुसकर चोरी को अंजाम देने के जुर्म में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपी स्थानीय है। दोनों का नाम रामखेलावन धुरी और टीकाराम यादव है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                तखतपुर पुलिस से मिली जानकारी के कैलाश नगर निवासी प्रार्थी सनत कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके सूने मकान में आरोपियों ने धावा बोला। घटना 13 और 14 मार्च की दरमियानी रात को अंजाम दिया गया है। आरोपियों ने घर से कीमती वर्तनों के अलावा रूपयों की चोरी की है। 

              शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच पड़ताल की। मुखबीर की शक पर दो संदेहियों को हिरासत में लिया गया गया। दोनो आरोपी रामखिलावन और टीकाराम ने पूछताछ के दौरान चोरी का अपराध कबूल किया है।

              आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457 और 380 के तहत अपराध दर्ज किया गया। रिमाण्ड पर दोनों को जेल दाखिल कराया गया है।

close