साला-जीजा गिरफ्तार..भारी मात्रा मे चोरी का जेवर जब्त ..नागपुर में पकड़ाया कार चोरी का आरोपी..कोर्ट में पेश

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—सरकण्डा पुलिस ने कार समेत चोरी के आरोपी को नागपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी की कार को भी जब्त किया गया है।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय क हवाले किया गया है। पुलिस ने एक अन्य मामले में कार चोरी के आरोपी को नागपुर से धर दबोचा है। आरोपी से चोरी की काट स्विट को बरामद किया है।
 
बिलासपुर—रतनपुर पुलिस ने तीन अलग अलग चोरी और नकबजनी के अपराध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनो आरोपियों को पाली में पकड़ा गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों से नकबजीन और चोरी का शत प्रतिशत सामान भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी आदतन बदमाश हैं।
 
एक रात में तीन चोरी..दो गिरफ्तार
 
                रतनपुर पुलिस के अनुसार 17 नवम्बर की दरमियानी रात बगदेवा पथरापाली स्थित दो अलग अलग घर समेत नवापारा लिम्हा में रात को अज्ञात चोरों ने धावा बोला।  चोरों ने सोना चांदी जेवर समेत नगद पर हाथ साफ किया। रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद मामले को विवेचना में लिया गया।
 
             पतासाजी के दौरान एसीसीयू को आरोपियों के मोबाईल लोकेशन की जानकारी मिली। जानकारी के बाद पुलिस टीम को तत्काल पाली क्षेत्र स्थित जंगल इलाका भंडारखोल के लिए रवाना किया गया। लोकेशन पर पहुंचने के बाद दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। घेराबंदी कर दोनो को पकड़ा गया। दोनो ने पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब दिया। आरोपियों ने अपना नाम बबलू  और रवि बताया। 
 
               कडाई से पूछताछ करने पर चोरी का अपराध कबूल किया। चोरी के सामान को रवि अगरिया के घर भंडारखोल में छिपा कर रखना बताया। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर काला पीठठू बैग में चोरी गये सामान को जब्त किया। आरोपियो को गिरफतार कर न्यायालय के हवाले किया गया। 
 
पकड़े गए आरोपियों का पता ठिकाना
 
1)बबलू रजक पिता आनंद राम रजक उम्र 21 साल निवासी ढेलवाडीह थाना कटघोरा जिला कोरबा  ।
2 *रवि अगरिया पिता श्री संतलाल अगरिया उम्र 19 साल साकिन ग्राम भंडारखोल थाना पाली  कोरबा ।
 
बरामद सामान
मोबाईल 02 नग टच स्क्रीन और एक की पैड, चांदी का करधन, एक जोडी, चांदी का पायल एक जोडी,बिछिया  एक नग, सोने का एक नग लॉकेट,सोने का मंगलसुत्र 7 फर, सोने का  गेहूं दाना दो नग, नगदी रकम 15000 रूपए,
 
नागपुर में पकड़ाया कार चोरी का आरोपी
 
सरकण्डा पुलिस ने कार चोरी के आरोपी को नागपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी की स्विप्ट कार क्रमांक cg 04 kp 9197 को भी जब्त किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम अनुराग बरमाइया है। आरोपी कोराडी कॉलोनी थाना कोराडी नागपुर का रहने वाला है। 
 
        मुखबिर की जानकारी पर सरकन्डा पुलिस पुलिस टीम ने तकनीकि पहलुओं के सहयोग से कार चोर को नागपुर से गिरफ्तार किया है। सरकन्डा पुलिस के अनसुार नागपुर पुलिस की मदद से कार चोरी के आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ को अंजाम दिया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की स्विफ्ट कार क्रमांक सीजी 04 के पी 9197 को जब्त किया गया। आरोपी से विधिवत गिरफ्तारी के बाद न्यायालय पेश किया गया।
close