रायपुर।राज्य सरकार ने बीजापुर के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत दुबे को निलंबित कर दिया है। दुबे को निलंबन अवधि में आयुक्त बस्तर संभाग के कार्यालय में संलग्न किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 21 फरवरी को दुबे ने जिले की समीक्षा बैठक की थी। इस बैठक में दुबे ने छात्रावास /आश्रम अधीक्षकों के साथ अमर्यादित व्यवहार किया था। इतना ही नहीं उन्होंने जातिगत गाली-गलौज भी किया था। इसे अपने कर्तव्यों के पालन में अशिष्टता व लापरवाही मानते हुए शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया है। संयुक्त सचिव आदिमजाति कल्याण एमआर ठाकुर ने निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता देने का आदेश दिया है। इस बैठक के बाद जिले के अधीक्षकों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन और रैली भी निकालकर अपना विरोध जताया था।
Join Our WhatsApp Group Join Now