CG News- छुट्टी पर रोक,अधिकारी कर्मचारियों के सभी अवकाश पर प्रतिबंध,आदेश जारी

Shri Mi
1 Min Read

CG Holiday। Chhattisgarh के कोरबा जिले में अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी पर 30 अप्रैल तक के लिए रोक लगा दी गयी है। कोरबा कलेक्टर ने इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिया है। छुट्टी पर रोक का निर्देश सभी विभागों के लिए लागू होगा। कलेक्टर संजीव झा ने अपने आदेश में कहा है कि 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में सामाजिक आर्थिक सर्वेधन शुरू हो गया है, जो 30 अप्रैल तक चलेगी। राज्य सरकार की ये अति महत्वपूर्ण योजना है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इस कार्यक्रम को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाना है। कलेक्टर ने कहा है कि सर्वेक्षण की वजह से सभी अधिकारी-कर्मचारी 30 अप्रैल तक अपने मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे। ऐसे में सभी अधिकारी व कर्मचारियों को मिलने वाली सभी छुट्टियों पर 30 अप्रैल तक रोक लगायी जाती है। बिना कलेक्टर की अनुमति के छुट्टी स्वीकृत नहीं होगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close