CG NEWS:शहर कांग्रेस अध्यक्ष का पद से इस्तीफा…!

Chief Editor
3 Min Read

CG NEWS:रायपुर। बस्तर जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में अपने कार्यकाल के दौरान कांग्रेस को तमाम चुनाव में मिली कामयाबी का जिक्र किया है। साथ ही सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार भी व्यक्त किया है। उनके इस्तीफे को 2023 विधानसभा चुनाव में जगदलपुर विधानसभा सीट से उनकी दावेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने राजीव शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बेच के नाम अपना इस्तीफा भेजा है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि उन्हें 2014 में शहर जिला कांग्रेस कमेटी जगदलपुर के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी । उसके बाद 2018 से उन्हें तत्कालीन राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व की ओर से संगठन का दायित्व सौंपा गया था। इस तरह लगभग 9 साल से अपने तीन कार्यकाल में संगठन के मार्गदर्शन से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे हैं। इस दौरान मिले मार्गदर्शन और आशीर्वाद के लिए उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे सहित श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी डॉ चंदन यादव, सप्तगिरि शंकर उलका और विजय जांगिड़ का जिक्र किया है।  अपने 9 वर्षों के सफलतम कार्यकाल के लिए पार्टी के पदाधिकारियों के प्रति उन्होंने आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने लिखा है कि उनके कार्यकाल में राजीव भवन का सुव्यवस्थित – सुसज्जित जीर्णोद्धार संपन्न हुआ। साथ ही विधानसभा, लोकसभा, नगरीय निकाय, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणामों में अपार सफलता प्राप्त की। जिसे उन्होंने अपने जीवन की अनमोल धरोहर और पूंजी निरूपित किया है। उन्होंने यह भी लिखा है कि अब इस पद पर संगठन के किसी अन्य साथी को कार्य करने का अवसर मिलना चाहिए। वे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में सदैव निष्ठा पूर्वक कार्य करते रहेंगे। उन्होंने शहर जिला कांग्रेस कमेटी जगदलपुर के अध्यक्ष पद से कार्य मुक् करने का अनुरोध किया है।उन्होंने अपने इस्तीफे की कॉपी कांग्रेस संगठन के अन्य पदाधिकारियों को भी भेजी है।

राजीव शर्मा का इस्तीफा इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के ठीक पहले आया है। इसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। उनके इस्तीफे को विधानसभा चुनाव में जगदलपुर सीट से दावेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी हैं और बस्तर इलाके की एकमात्र सामान्य सीट जगदलपुर से टिकट के दावेदार माने जाते रहे हैं। 2018 के विधानसभा चुनावों से पहले भी चुनाव टिकट की दावेदारी कर रहे कई पदाधिकारियों ने संगठन के पद से इस्तीफा दिया था । माना जा रहा है कि इसी कड़ी में शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद से राजीव शर्मा का इस्तीफ़ा आया ङै।

close