CG News: कांग्रेस MLA चिंतामणि ने BJP से मांगा टिकट

Shri Mi
2 Min Read

CG News ।कांग्रेस से टिकट कटने के बलरामपुर के सामरी से विधायक चिंतामणि महाराज ने अपनी स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा उन्हें अंबिकापुर से प्रत्याशी बनाएगी तो वह पार्टी में शामिल हो जाएंगे। इसे लेकर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और उनके बीच रविवार को बातचीत हुई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

दरअसल, श्रीकोट के आश्रम में हुए कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक बृजमोहन अग्रवाल पहुंचे थे। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई।

इस दौरान चिंतामणि महाराज ने अपनी शर्तें रखींं। इसके बाद बृजमोहन अग्रवाल वहां से रायपुर के लिए लौट गए। वहीं टीएस सिंहदेव ने कहा कि वे कांग्रेस में रहें तो अच्छा है।

चिंतामणि महाराज ने कहा कि, उन्होंने भाजपा में शामिल होने के लिए अपनी शर्त रख दी है। अंबिकापुर से अगर उन्हें प्रत्याशी बनाया जाता है तो वे भाजपा में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा उन्हें लोकसभा का टिकट देने के लिए तैयार है। बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें इसकी जानकारी दी है।

विधायक ने कहा कि, उन्हें बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि जो अंबिकापुर से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं, वे नाराज हो जाएंगे। इस पर चिंतामणि महाराज ने कहा कि अभी विधानसभा लड़ा दीजिए। छह माह बाद लोकसभा के चुनाव होने हैं, तब लोकसभा का टिकट मिलेगा और वे वहां चले जाएंगे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close