CG News : 7 जुलाई को न्यायालय का कामकाज रहेगा बंद

Shri Mi
1 Min Read

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर 7 जुलाई 23 को छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ के शामिल होने से 23 जिला न्यायालय सहित प्रदेश के समस्त परिवार एवं तहसील न्यायालय का कामकाज बंद रहेगा।संघ के प्रांताध्यक्ष युधेश्वर सिंह ठाकुर ने विधिवत सूचना मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर को दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

वहीं स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ द्वारा हड़ताल में शामिल होने की घोषणा से प्रदेश के 14 नगर निगम,34 नगरपालिका परिषद एवं 174 नगर पंचायतों में कामकाज ठप्प हो जायेगा। महासंघ के अध्यक्ष सुरेश तिवारी एवं महामंत्री शरद दुबे द्वारा सचिव नगरीय निकाय एवं विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन को पत्र प्रेषित किया गया है।

साथ ही छत्तीसगढ़ कर्मचारी कॉंग्रेस (नगरीय निकाय प्रकोष्ठ) के सहभागिता से नगरीय निकायों में हड़ताल पुनः ऐतिहासिक होगा।

प्रदेश भर के कर्मचारी नेता विभिन्न शासकीय कार्यालयों में जनसंपर्क कर इस आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कर्मचारियों से अपील कर रहे है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा महामंत्री बी पी शर्मा,सचिव राजेश चटर्जी एवं प्रवक्ता चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि प्रदेश के 33 जिलों में कर्मचारियों से सघन संपर्क चल रहा है। सभी कर्मचारी-अधिकारी स्वेच्छा से सामूहिक अवकाश आवेदन भर रहे हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close