कोण्डागांव/ छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत गुरुवार 19 अक्टूबर को केशकाल विधानसभा से चार और कोंडागांव विधानसभा से दो अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया।
Join Our WhatsApp Group Join Now
केशकाल विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के नीलकंठ टीकाम, इंडियन नेशनल कांग्रेस से संतराम नेताम, आम आदमी पार्टी से जुगल किशोर बोध व बलदेव नेताम ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया।
वहीं कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की लता उसेण्डी तथा सर्व आदि दल के ज्ञान प्रकाश कोर्राम ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया।