CG-सार्वजनिक अवकाश को लेकर फेडरेशन का मुख्यमंत्री को पत्र,इस त्योहार के लिए अवकाश घोषित करने की मांग की

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्यौहार गोवर्धन पूजा को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। अपने लिखे पत्र में फेडरेशन ने कहा है कि दीपावली महापर्व के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्यौहार गोवर्धन पूजा को स्थानीय निवासियों द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ के बड़ी आबादी में निवासरत यादव समाज का यह प्रमुख त्यौहार भी है। शासन द्वारा इस साल घोषित अवकाश सूची में 5 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रदेशभर के कर्मचारियों ने गोवर्धन पूजा 5 नवंबर 2021 को अवकाश घोषित करने की मांग की है। बता दें कि पिछले 3 सालों से गोवर्धन पूजा के उपलक्ष में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत छुट्टी घोषित की जा रही है। फेडरेशन ने अनुरोध किया कि छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्यौहार गोवर्धन पूजा 5 नवंबर को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित की जावे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close