BJP उम्मीदवार ब्रह्मानंद की बढ़ सकती है मुश्किल, मामले में शामिल कांस्टेबल सस्पेंड

Shri Mi
3 Min Read

रायपुर।रेप के एक पूर्व मामले में भानुप्रतापपुर प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेता की मुश्किलें बढ़ सकती है। नाबालिग से रेप मामले में आरोपी रहे ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोला है।दूसरी ओर झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के टेल्को थाने में दर्ज अनैतिक देह व्यापार मामले में रायपुर पुलिस ने एक कांस्टेबल को देर रात सस्पेंड कर दिया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मीडिया रिपोर्ट अनुसार न्यू राजेंद्र नगर थाने में पदस्थ आरक्षक केशवराम सिन्हा की इस पूरे प्रकरण में संलिप्तता सामने आई थी, जिसके बाद देर रात SSP प्रशांत अग्रवाल ने केशव राम सिन्हा के सस्पेंशन का आदेश जारी कर दिया।

आपको बता दें कि टेल्को थाने में दर्ज एफआईआर में ब्रह्मानंद नेताम का भी नाम था। आज देर शाम कांग्रेस ने इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी और पूरे प्रकरण की निर्वाचन आयोग में शिकायत करने की बात कही थी। साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी इस मामले में शिकायत करने की बात कही गई थी। कांग्रेस का आरोप था कि अनैतिक देह व्यापार जैसे गंभीर मामले का आरोपी आखिरकार इस तरह से खुलेआम कैसे घूम रहा है? इस पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। साथ ही साथ आरोपी ने चुनाव आयोग को शपथ पत्र में गुमराह किया है, लिहाजा उसके खिलाफ FIR होनी चाहिए।

कांग्रेस ने इस संदर्भ में झारखंड के जमशेदपुर जिले के टेल्को थाने में दर्ज हुए अपराध की जानकारी सार्वजनिक की है, जो15 मई 2019 को दर्ज किये गये थे। उस वक्त झारखंड में भाजपा की रघुवर दास की सरकार थी । आरोप है कि नेताम ने झारखंड के एक नबालिग के साथ रायपुर के एक फ्लैट में अनाचार किया था। धारा 366, 376(3), 376,376,120।4/6पास्को 4,5,6,7,9 की धाराओं में ब्रह्मानन्द नेताम के ऊपर मुकदमा दर्ज हैं।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भानूप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी घोषित किए गए ब्रह्मानंद नेता झारखंड के जसपर जमशेदपुर जिले मैं एक 15 साल की बच्ची के बलात्कार और देह व्यापार में धकेले जाने के मामले में अभियुक्तों में से एक हैं। इस संबंध में जमशेदपुर के टेल्को थाने ने उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किया गया है। मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया था, जिनकी गिरफ्तारी हो चुकी है। FIR में जिन 5 लोगों को आरोपी बनाया गया था उसमें पूर्व भाजपा विधायक ब्रह्मानंद नेताम भी शामिल थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close